Site icon Aaj Ki Baat

अक्षय कुमार ने एक डायरेक्टर संग की 7 फिल्में, 5 हुईं ब्लॉकबस्टर, 1 हुई फ्लॉप तो बॉलीवुड से कटा हीरोइन का पत्ता

अक्षय कुमार ने एक डायरेक्टर संग की 7 फिल्में, 5 हुईं ब्लॉकबस्टर, 1 हुई फ्लॉप तो बॉलीवुड से कटा हीरोइन का पत्ता


Last Updated:

अक्षय कुमार स्टारर ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. 17 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया. इस फिल्म के लिए दोनों लगभग 14 साल बाद काम किया. इससे पहले साल 2010 में आई फिल्म ‘खट्टा मीठा’ में दोनों ने साथ में काम किया था. तबसे फैंस दोनों के कोलाबोरेशन की डिमांड कर रहे थे.

ख़बरें फटाफट

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है.

मुंबई. भारतीय सिनेमा के इतिहास में जब भी कॉमेडी फिल्मों का जिक्र होता है, तो प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी का नाम सबसे ऊपर आता है. इस जोड़ी ने बॉलीवुड को ऐसी फिल्में दी हैं जो न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं, बल्कि आज ‘कल्ट क्लासिक’ बन चुकी हैं. दोनों ने साथ में कुल 7 फिल्मों में काम किया है. इनमें से सिर्फ 1 फ्लॉप हुई और एक एवरेज रही. कौन-सी हैं ये 7 फिल्में आइए जाते हैं.

साल 2000 में आई फिल्म ‘हेरा फेरी’ प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की पहली फिल्म थी. इस फिल्म ने अक्षय के करियर की दिशा बदल दी. इससे पहले अक्षय केवल एक एक्शन हीरो माने जाते थे, लेकिन राजू के किरदार ने उनकी कॉमिक अवतार को दिखाया. यह फिल्म न सिर्फ हिट हुई बल्कि कल्ट कॉमेडी भी मानी जाती है.

अक्षय कुमार की जॉन अब्राहम-गोविंदा संग बेहतरीन केमेस्ट्री

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘गरम मसाला’ ब्लॉकबस्टर हुई. फिल्म में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया. इस फिल्म के अक्षय को ‘बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. साल 2006 में आई ‘भागम भाग’ भी सुपरहिट हुई. इस फिल्म में अक्षय कुमार और गोविंदा की जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिली. यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

अक्षय कुमार की ‘भूल भुलैया’ हुई थी ब्लॉकबस्टर

वहीं, 2007 में आई ‘भूल भुलैया’ ने यह साबित कर दिया कि यह जोड़ी सिर्फ हंसी-मजाक ही नहीं, बल्कि एक गहरी और साइकोलॉजिकल कहानी को भी बखूबी पर्दे पर उतार सकती है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और सुपरहिट साबित हुई. साल 2009 में आई ‘दे दना दन’ में अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने फिर से धमाल मचाया.

‘खट्टा मीठा’ के बाद तृषा कृष्णनन ने कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं की

साल 2010 में आई ‘खट्टा मीठा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इस फिल्म साउथ की टॉप एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन ने बॉलीवु डेब्यू किया. फिल्म फ्लॉप हुई, तो इसके बाद से वह कभी किसी बॉलीवुड मूवीज में नजर नहीं आईं. कॉमेडी के साथ पॉलिटिकल इशुज पर बनी इस फिल्म को ऑडियंस ने नकार दिया.

About the Author

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधान सभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम किया. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटरटेन…और पढ़ें





Source link

Exit mobile version