अजय देवगन ने खुद को दिया आलीशान बर्थडे गिफ्ट, खरीदी चमचमाती न्यू मर्सिडीज कार, जानिए कितनी है कीमत

अजय देवगन ने खुद को दिया आलीशान बर्थडे गिफ्ट, खरीदी चमचमाती न्यू मर्सिडीज कार, जानिए कितनी है कीमत


Last Updated:

बॉलीवुड के ‘सिंघम’ यानी अजय देवगन ने अपने 57वें जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है. इस मौके पर उन्होंने किसी और से नहीं, बल्कि खुद को एक आलीशान तोहफा दिया है. अजय ने करीब 1.40 करोड़ रुपये की ब्रैंड न्यू मर्सिडीज बेंज वी-क्लास खरीदी है, जो अपनी लग्जरी और कंफर्ट के लिए जानी जाती है. गाड़ियों के शौकीन अजय के पास पहले से ही कई विदेशी और महंगी कारों का बड़ा कलेक्शन है, लेकिन इस नई मर्सिडीज ने उनके गैरेज की रौनक और बढ़ा दी है.

ख़बरें फटाफट

अजय देवगन ने खरीदी चमाचमाती मर्सिडीज बेंज कार, जानिए कितनी है कीमतZoom

न्यू कार के साथ अजय देवगन की तस्वीरें हुईं वायरल.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने 2 अप्रैल को अपना 57वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उन्होंने खुद को एक बेहद शानदार तोहफा दिया है. आम तौर पर लोग जन्मदिन को साधारण तरीके से मनाते हैं, लेकिन बॉलीवुड के सिंघम ने ब्रैंड न्यू मर्सडीज बेंज-वी क्लास खरीदकर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया. दिलचस्प बात यह है कि इस लग्जरी कार को हाल ही में खरीदने वाले अजय देवगन बॉलीवुड के तीसरे बड़े नाम बन गए हैं.

उनसे पहले शाहरुख खान ने ब्लैक कलर की वी क्लास खरीदी थी, वहीं क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने भी अपनी पार्टनर महिका शर्मा को यही कार गिफ्ट की थी. अजय देवगन की इस चमचमाती कार की कीमत लगभग 1.4 करोड़ रुपये बताई जा रही है. अजय देवगन की गाड़ियों के कलेक्शन में शामिल हुई यह मर्सिडीज अपने जबरदस्त स्पेस और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है. वैसे भी अजय देवगन गाड़ियों के मामले में काफी चूजी माने जाते हैं.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *