Last Updated:
नई दिल्ली. अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 24 मार्च को अपनी बेटी इवारा का पहला बर्थडे मनाया. कपल ने धूमधाम से एनमिल पार्टी रखी जिसकी उन्होंने सोशल मीडिया पर झलकियां शेयर की हैं. अथिया और केएल राहुल द्वारा शेयर की गई इन फोटोज पर सितारों ने खूब प्यार लुटाया है.
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लाडली का बीते मंगलवार, 25 मार्च को जन्मदिन था. कपल की लाडली इवारा एक साल की हो गई. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इन खास पलों की झलकियां शेयर की हैं. इन फोटोज में अथिया की बेटी की झलकियां दिख रही हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम athiyashetty)
इन तस्वीरों के साथ अथिया ने अपनी बेटी के लिए एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने दिल की भावनाएं बयां करते हुए उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. अथिया शेट्टी ने उसका अपनी जिंदगी में आने के लिए आभार जताया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम athiyashetty)
एक तस्वीर में केएल राहुल अपनी बेटी को गोद में लिए बेहद प्यार से निहारते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अथिया भी उनके साथ इस खास पल को एंजॉय करती दिख रही हैं. बर्थडे डेकोरेशन में ग्रीन थीम रखी गई थी, जिसमें ‘इवारू इज वन’ लिखे गुब्बारे इस सेलिब्रेशन को और भी खास और पर्सनल टच दे रहे हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम athiyashetty)
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक और तस्वीर में इवाराह अपने बर्थडे केक के साथ खेलती नजर आई, जिस पर ‘इवारू टर्न्स वन’ लिखा हुआ था. वहीं एक बेहद भावुक पल भी कैमरे में कैद हुआ, जब राहुल अपनी बेटी की छोटी सी उंगली थामे हुए दिखे और उनकी अपनी उंगली पर ‘1’ लिखा था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम athiyashetty)
केएल और अथिया के साथ ही इवारा के मामा ने अहान शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी लाडली की फोटो शेयर की है. इस फोटो में अहान अपनी भांजी को गोद में बैठाकर प्यार करते दिख रहे हैं. वो इसके कैप्शन में लिखते हैं कि इवारा एक साल की हो गई है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम athiyashetty)
इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने जमकर प्यार लुटाया है. अनन्या पांडे ने कमेंट करते हुए इवाराह को ‘स्वीट एंजल’ कहा, वहीं अनुष्का शर्मा ने ‘स्वीट बेबी’ लिखकर अपना प्यार जताया. इसके अलावा मृणाल ठाकुर, भूमि पेडनेकर, अहान शेट्टी और रिद्धिमा कपूर साहनी समेत कई सितारों ने भी बधाइयां दीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम athiyashetty)
गौरतलब है कि अथिया और राहुल ने 23 जनवरी 2023 को खंडाला में एक निजी समारोह में शादी की थी. करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया था. इसके बाद मार्च 2025 में उन्होंने अपनी बेटी इवाराह का स्वागत किया, जिसने उनकी जिंदगी को एक नया मायने दिया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम athiyashetty)
शादी के बाद से अथिया ने फिल्मों से थोड़ा दूरी बनाकर अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित किया है, हालांकि वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं. अथिया सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम athiyashetty)

