Last Updated:
मलाइका अरोड़ा 52 साल की हैं, लेकिन कई यंग एक्ट्रेसेज को मात देती हैं. अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा में रहने वाली मलाइका अक्सर अपने कथित रिलेशनशिप और अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सोराब बेदी के साथ दिखीं थीं. इसके बाद उनके अफेयर की चर्चा शुरू हुई. मलाइका ने इन चर्चाओं को परेशान करने वाला बताया. अब वह इन बातों को मजाक की तरह लेती हैं.
मलाइका अरोड़ा अक्सर डेटिंग की अफवाहों के केंद्र में रही हैं और उन्हें अक्सर उन लोगों से जोड़ा जाता है जिनके साथ वह सार्वजनिक जगहों पर नजर आती हैं. पिछले साल, हर्ष मेहता के साथ उनके डेटिंग की अफवाहें तब उड़ीं जब दोनों को एक कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था. कुछ हफ्ते पहले, सोराब बेदी के साथ उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. अब, मलाइका ने लगातार चल रही डेटिंग की अफवाहों पर खुलकर बात की है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मलाइका अरोड़ा का मानना है कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर हो रही बातें अब उन्हें परेशान करने लगी हैं. इतना ही नहीं, अब वह इन सबको मजाक की तरह लेती हैं. हाल ही में कर्ली टेल्स से बातचीत में मलाइका ने लगातार लिंक-अप की अफवाहों पर बात की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मलाइका अरोड़ा ने कहा, “ये सब बहुत परेशान करने वाला हो गया है. मैं अब इसे मजाक की तरह लेती हूं.” उन्होंने आगे बताया कि वह और उनके बेटे अरहान खान अब इन सब बातों पर हंसते हैं. “अरहान और मैं इन चीजों पर खूब हंसते हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google
मलाइका पहले अरबाज खान के साथ 19 साल तक शादीशुदा रहीं, फिर 2017 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद वह अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन 2024 में दोनों अलग हो गए. मलाइका ने कहा कि उन्हें पार्टनर की तलाश करने की कोई जल्दी नहीं है, जब होना होगा, तब हो जाएगा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मलाइका अरोड़ा ने कहा,”मैं इन चीजों की प्लानिंग नहीं कर सकती. अगर होना होगा तो हो जाएगा. अभी मैं अपनी जिंदगी में जो कुछ भी नया कर रही हूं, उसमें बहुत खुश हूं और सब कुछ जीरो से शुरू करने का जो मौका मिला है, वही मुझे आगे बढ़ने की इंस्पिरेशन दे रहा है. यही मुझे मोटिवेट कर रहा है. हां, साथी, पार्टनर होना बहुत अच्छा है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा कि पार्टनर होना अच्छा है, लेकिन यह उनके लिए कोई जरूरत नहीं है और अगर उन्हें किसी रिश्ते में रहना होगा तो वह अपनी शर्तों पर ही रहेंगी. पिछले साल, मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह मुंबई के एक कॉन्सर्ट में एक अनजान शख्स के साथ नजर आई थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
इस वीडियो के सामने आते ही अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और उनकी नई रिलेशनशिप की चर्चा होने लगी. कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स ने दावा किया कि वह शख्स 33 साल के डायमंड व्यापारी हर्ष मेहता हैं. हालांकि, न्यूज18 इन दावों की पुष्टि नहीं कर सकता. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
इस साल फरवरी में, मलाइका अरोड़ा की एक अनदेखी फोटो एक शख्स के साथ सोशल मीडिया, खासकर रेडिट पर वायरल हुई थी, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाए कि क्या बॉलीवुड दीवा ने वेलेंटाइन डे इटली में उनके साथ मनाया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

