Last Updated:
चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने पिछले साल मोहित सूरी की सैयारा से एक्टिंग डेब्यू किया था. अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. अब अहान को एक बार फिर मोहित सूरी का साथ मिल गया है. एक्टर एक बार फिर डायरेक्टर की रोमांटिक-कॉमेडी में नजर आने वाले हैं.
अहान पांडे ने मोहित सूरी की ‘सैयारा’ से एक्टिंग डेब्यू किया था.
नई दिल्ली. अहान पांडे ने पिछले साल अनीत पड्डा के साथ सैयारा से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था. अपनी रोमांटिक फिल्म के लिए डायरेक्टर ने दो नौसिखियों पर भरोसा जताया था और दोनों ही उनके विश्वास पर खरे उतरे. अब जहां अनीत पड्डा अपनी अपकमिंग फिल्म शक्ति शालिनी की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं अहान पांडे की फिल्म को लेकर भी बज बना हुआ है. अहान पांडे अब अली अब्बास जफर की रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं. वो डायरेक्टर के साथ दूसरी फिल्म में काम करने जा रहे हैं.
अहान पांडे की दूसरी फिल्म गैंगस्टर लव स्टोरी और वॉर के इर्द-गिर्द बनाई जाएगी. वो फिल्म में गैंगस्टर का रोल अदा करते दिखेंगे. अभी इस फिल्म को लेकर जानकारी मिली ही थी कि अब एक्टर की तीसरी फिल्म को लेकर भी अहम जानकारी बाहर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अहान पांडे एक बार फिर मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म में नजर आ सकते हैं.
अहान पांडे को फिर मिला मोहित सूरी का साथ
वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अहान पांडे की तीसरी फिल्म मोहित सूरी के साथ होगी जिसको यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्ममेकर ने एक बड़े उम्र के लड़के और छोटी उम्र की लड़की लव स्टोरी लिखी थी. वो फिल्म में किसी अनुभवी कलाकार को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई. इस अपकमिंग रॉम-कॉम की शूटिंग इस साल के अंत तक हो सकती है.
‘सैयारा’ ने छप्परफाड़ कमाई से कर दिया था हैरान
अहान पांडे ने पिछले साल सैयारा से एक्टिंग डेब्यू किया था. फिल्म में वो अनीत पड्डा के साथ नजर आए थे. दोनों की पहली फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म में अहान ने सिंगर और लवर बॉय का किरदार अदा किया था जो अपने प्यार को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है.
मोहित सूरी की कम बजट फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी. सैयारा ने हर एज ग्रुप के दर्शकों का दिल जीत लिया था. दोनों नौसिखियों के अभिनय को भी काफी सराहा गया था.
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

