Site icon Aaj Ki Baat

‘आपने मेरी जिंदगी बदल दी’, न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड में अनीत पड्डा ने मोहित सूरी का जताया आभार, अहान हुए इमोशनल

‘आपने मेरी जिंदगी बदल दी’, न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड में अनीत पड्डा ने मोहित सूरी का जताया आभार, अहान हुए इमोशनल


Last Updated:

मुंबई में आयोजित न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 में अभिनेत्री अनीत पड्डा ने फिल्म ‘सैयारा’ के लिए स्टार ऑफ द ईयर (मूवी) का अवॉर्ड जीता. अवॉर्ड लेते समय उन्होंने सिनेमा के प्रति अपने प्यार और उससे मिली सीख के बारे में इमोशनल स्पीच दी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. एक्ट्रेस ने अपनी स्पीच में अहान पांडे और मोहित सूरी का आभार जताया और दोनों पर जमकर प्यार लुटाया.

अनीत पड्डा

नई दिल्ली. मुंबई में 7 मार्च को आयोजित न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 की शाम कई यादगार पलों से भरी रही. कई सितारों को सिनेमा जगत में योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इस खास शाम के सबसे यादगार पलों में से एक अनीत पड्डा का अवॉर्ड जीतना था. एक्ट्रेस को पिछले साल आई डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ के लिए स्टार ऑफ द ईयर से नवाजा गया. उन्होंने ये अवॉर्ड जीतने के बाद अपने डायरेक्टर मोहित सूरी और पहले को-स्टार अहान पांडे के नाम भावुक भाषण दिया.

अवार्ड लेते समय अनीत पड्डा ने सिनेमा के प्रति अपने गहरे लगाव और उससे मिली सीख के बारे में खुलकर बात की. उनके इस भाषण ने न सिर्फ वहां मौजूद दर्शकों को भावुक कर दिया, बल्कि ये सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया. दिलचस्प बात यह रही कि जब वह मंच पर बोल रही थीं, तब उनके को-स्टार अहान पांडे और निर्देशक मोहित सूरी उनका हौसला बढ़ाने के लिए वहां मौजूद थे.

अनीत पड्डा ने जताया आभार

अपने भाषण में अनीत ने कहा कि उनके लिए सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि जिंदगी को समझने का एक माध्यम रहा है. उन्होंने कहा, ‘अक्सर लोग कहते हैं कि जिंदगी सबसे बड़ी टीचर होती है, लेकिन मेरे लिए सिनेमा उसके ठीक बाद आता है. जब मैं छोटी थी और दुनिया को समझने के लिए मेरे पास ज्यादा अनुभव नहीं थे, तब फिल्मों ने मुझे दर्द, सहानुभूति, प्यार और जीवन के कई पहलुओं के बारे में सिखाया. सिनेमा ने मुझे यह एहसास कराया कि दुनिया कितनी बड़ी और विविध है. इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी’.





Source link

Exit mobile version