Site icon Aaj Ki Baat

आमिर खान बोले- रिद्धिमा का काम रणबीर कपूर से बेहतर:'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग में पहुंचे; आमिर की बहन का फिल्म में अहम रोल




आमिर खान हाल ही में फिल्म ‘दादी की शादी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे। फिल्म देखने के बाद आमिर ने फिल्म की स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की। उन्होंने मजाक-मजाक में यह भी कह दिया कि डेब्यू फिल्म में रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने भाई रणबीर कपूर से भी बेहतर काम किया है। आमिर की बहन निखत खान भी इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने ही फिल्म की टीम के लिए अपने घर पर स्क्रीनिंग और डिनर का आयोजन किया था। इस खास मौके पर नीतू कपूर, कपिल शर्मा, सादिया खतीब, रिद्धिमा कपूर साहनी और डायरेक्टर आशीष आर मोहन समेत फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। स्क्रीनिंग के बाद सभी ने साथ में डिनर किया। आमिर बोले- रणबीर से बेहतर काम किया
फिल्म देखने के बाद आमिर काफी खुश नजर आए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “8 मई को ‘दादी की शादी’ लग रही है। यह बहुत ही खूबसूरत फैमिली फिल्म है। इसमें इमोशन और ह्यूमर का अच्छा मेल है। यह फिल्म आपको हंसाएगी भी और आपके दिल को छू लेगी।” आमिर ने खासतौर पर रिद्धिमा के काम को सराहा और रणबीर कपूर का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने रणबीर से भी बेहतर काम किया है। आमिर ने कपिल शर्मा के काम को भी ‘लाजवाब’ बताया और नीतू कपूर व शरतकुमार की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। रिश्तों और ड्रामे की कहानी है फिल्म
‘दादी की शादी’ एक ऐसी फिल्म है जो घर के भीतर के रिश्तों, शोर-शराबे, सीक्रेट्स और प्यार को दिखाती है। फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है। यह फिल्म इमोशनल स्टोरीटेलिंग के साथ-साथ संगीत और कॉमेडी का एक पूरा पैकेज मानी जा रही है। मेकर्स का दावा है कि यह एक ‘होलसम फैमिली एंटरटेनर’ है जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म में नीतू कपूर के साथ शरतकुमार भी अहम रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।



Source link

Exit mobile version