![]()
एआई की होड़ ने बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों पर भारी दबाव बढ़ा दिया है। एआई में वे दूसरों से पीछे न रह जाएं इसके लिए अरबों डॉलर झोंक रही हैं। इससे लागत बढ़ रही है, जिसे घटाने के लिए कंपनियां वर्करों की छंटनी कर रही हैं। माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ-साथ नई कंपनियां भी लागत घटाने में जुट गई हैं। ओपन एआई सहित कई नई कंपनियां कड़े फैसले लेने जा रही हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने संकेत दिया है कि वह एआई की योजनाओं में पैसा लगाने के लिए लागत में कटौती जारी रखेगी। मेटा ने एआई को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनाया है। इसके साथ अमेजन,गूगल, टेस्ला, स्पेसएक्स भी एआई पर नया निवेश कर रही हैं। टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में कर्मचारियों की छंटनी पर नजर रखने वाली लेऑफ डॉट एफवाईआई के मुताबिक इस वर्ष 98 कंपनियों ने 92 हजार से अधिक कर्मचारी कम करने का इरादा जाहिर किया है। ओपन एआई ने बहुत बड़े खर्चीले इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का विचार बदल दिया है। कंपनी ने खुद के डेटा सेंटर बनाने और चलाने की योजना छोड़ दी है। इसकी बजाय कंपनी मौजूदा क्लाउड कंपनियों से किराए पर सर्वर लेगी। इससे उसकी बैलेंस शीट पर थोड़ा असर पड़ेगा। फिर भी, 56 लाख करोड़ पए खर्च करने पड़ सकते हैं। दूसरी ओर कड़ी प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है। दरअसल, एंथ्रोपिक जैसे प्रतिद्वंद्वियों ने तकनीकी क्षमता में बढ़ोतरी की है। उसने नए मॉडल क्लॉड मायथोस से तकनीकी दबाव बढ़ाया है। इसके जवाब में ओपन एआई ने नया मॉडल जीपीटी-5.5 पेश किया है। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार उसकी क्षमता अभी काफी कम है। चीनी एआई कंपनी डीपसीक ने नया ओपन-सोर्स मॉडल लाने की घोषणा की है। साफ, है एआई की यह दौड़ अब केवल तकनीक की नहीं, बल्कि पूंजी, प्रतिभा और टिकाऊ बिजनेस मॉडल की लड़ाई बन चुकी है। नए टूल्स ने खर्च भी बढ़ाए हैं एआई कंपनियों पर उनके टूल्स की सफलता भी भारी पड़ रही है। ओपन एआई और एंथ्रोपिक ने यूजर की तरफ से टास्क निपटाने वाले अपने एजेंट टूल्स को जोरशोर से आगे बढ़ाया है। उन्हें नए सब्सक्राइबर तो मिले हैं पर इन टूल्स में कंप्यूटिंग पॉवर की अधिक खपत हो रही है, जिससे कंपनियों को दूसरी जगह पर लागत कम करना पड़ रही है। कर्मचारी हटाए जा रहे, एआई में भारी निवेश – माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका में अपने 7 फीसदी कर्मचारियों, खासकर सीनियर अधिकारियों को जल्द रिटायरमेंट का ऑफर दिया है। – मेटा ने अपने दस फीसदी (8हजार) कर्मचारी कम करने की घोषणा की है। – अमेजन एंथ्रोपिक पर 2.35 लाख करोड़ रुपए और निवेश कर रही है। गूगल 3.76 लाख करोड़ रुपए लगाएगी। – टेस्ला के इस साल एआई पर .35 लाख करोड़ रुपए खर्च करने की संभावना है। इलोन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेस एक्स ने एआई स्टार्टअप कर्सर से करार किया है।
Source link
इस साल 92 हजार लोगों की जा सकती हैं नौकरियां:माइक्रोसॉफ्ट, मेटा जैसी कंपनियों पर एआई में निवेश का दबाव; 98 कंपनियां करेंगी छंटनी

