![]()
मिडल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के कारण शेयर बाजार में आज यानी 9 मार्च को बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स करीब 2,300 अंक (2.80%) नीचे 76,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 700 अंक (2.80%) की गिरावट है, ये 23,750 कारोबार कर रहा है। आज बैंक, ऑटो, मेटल, एनर्जी और FMCG शेयरों में ज्यादा बिकवाली है। बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें कच्चा तेल 4 दिन में 15% चढ़ा
मिडल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के दाम साढ़े तीन साल के हाई पर पहुंच गए हैं। रविवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई है। इससे पहले 2022 में कच्चा तेल 100 डॉलर के पार निकला था। शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज पर ट्रेडिंग शुरू होते ही ब्रेंट क्रूड 16.5% की उछाल के साथ 108 डॉलर पर पहुंच गया, जो शुक्रवार को 93 डॉलर पर बंद हुआ था। जंग के दौरान यानी 10 दिन में ही कच्चा तेल करीब 48% महंगा हो चुका है। हालांकि भारत सरकार का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त तेज है, इससे भारत में पेट्रोल-डीजल महंगे नहीं होंगे।
एशियाई बाजारों में गिरावट अमेरिकी बाजार में 6 मार्च को गिरावट रही बीते हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले शुक्रवार यानी 6 मार्च को शेयर मार्केट में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1097 अंक (1.37%) गिरकर 78,919 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 315 अंक (1.27%) की गिरावट रही थी। ये 24,450 पर आ गया था।
Source link
ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक गिरकर 76,500 पर आया:निफ्टी भी 700 अंक टूटा, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट

