‘ऑनस्क्रीन बहनों’ में जब हुआ कोल्ड वॉर, जितेंद्र-राजेश खन्ना ने फिर चली चाल, आज भी मशहूर है मेकअप रूम का किस्सा

‘ऑनस्क्रीन बहनों’ में जब हुआ कोल्ड वॉर, जितेंद्र-राजेश खन्ना ने फिर चली चाल, आज भी मशहूर है मेकअप रूम का किस्सा


Last Updated:

80 के दशक की मशहूर हीरोइनें जया प्रदा और श्रीदेवी पर्दे पर भले ही सगी बहनें बनती थीं, लेकिन असल जिंदगी में उनके बीच नंबर 1 बनने की होड़ की वजह से 25 साल लंबा कोल्ड-वॉर चला. साथ में कई हिट फिल्में करने के बावजूद वे सेट पर एक-दूसरे से बात तक नहीं करती थीं. यहां तक कि जितेंद्र और राजेश खन्ना ने उन्हें एक मेकअप रूम में बंद करने की कोशिश भी नाकाम रही. आखिर में साल 2015 में जया प्रदा के बेटे के रिसेप्शन में दोनों ने साथ आकर इस दशकों पुरानी खामोशी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया था.

ख़बरें फटाफट

'ऑनस्क्रीन बहनों' में जब हुआ कोल्ड वॉर, जितेंद्र-राजेश खन्ना ने फिर चली चालZoom

दोनों हीरोइनों ने करीब 8 फिल्मों में साथ काम किया था.

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा पर दो ऐसी अभिनेत्रियों का राज था, जो पर्दे पर तो सगी बहनों जैसा प्यार दिखाती थीं, लेकिन असल जिंदगी में एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करती थीं. हम बात कर रहे हैं जया प्रदा और श्रीदेवी की. इन दोनों दिग्गज अभिनेत्रियों ने साउथ सिनेमा से बॉलीवुड का रुख किया था, लेकिन ‘नंबर 1’ बनने की होड़ ने उनके बीच करीब 25 साल लंबे ‘कोल्ड वॉर’ को जन्म दे दिया. दिलचस्प बात है कि 3 अप्रैल को जया प्रदा अपना 64वां बर्थडे मना रही हैं और उनके करियर का यह किस्सा आज भी फिल्मी गलियारों में बड़े चाव से सुनाया जाता है.

जया प्रदा का फिल्मी सफर महज 14 साल की उम्र में शुरू हो गया था, हालांकि वे कभी अभिनेत्री बनना नहीं चाहती थीं. उनकी पहली फिल्म ‘भूमिकोसम’ में उनका रोल सिर्फ 3 मिनट का था, लेकिन उनके टैलेंट ने सबका ध्यान खींचा. इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में अपनी पहचान बनाई और फिल्म ‘सरगम’ से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में उनका किरदार एक मूक डांसर का था, जिसमें उन्हें बिना बोले अपनी भावनाओं को जाहिर करना था. पहली ही फिल्म सुपरहिट रही और जया प्रदा रातों-रात स्टार बन गईं. इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन, जितेंद्र और गोविंदा जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया और खुद को एक बड़ी हीरोइन के रूप में बनाया.

जया प्रदा-श्रीदेवी के बीच मनमुटाव था. (फोटो साभार: IANS)

8 फिल्मों में किया साथ काम
जब श्रीदेवी भी बॉलीवुड में अपनी धाक जमा रही थीं और दोनों के बीच कड़ा मुकाबला शुरू हो गया. जया प्रदा और श्रीदेवी ने ‘तोहफा’, ‘मकसद’ और ‘मवाली’ जैसी करीब 8 फिल्मों में साथ काम किया. पर्दे पर ये दोनों अक्सर बहनें या सहेलियां बनती थीं और एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाती थीं, लेकिन कैमरा बंद होते ही माहौल एकदम ठंडा हो जाता था. सेट पर दोनों अलग कोनों में बैठती थीं और एक शब्द भी बात नहीं करती थीं. उनके बीच कपड़ों, गहनों और यहां तक कि डांस स्टेप्स को लेकर भी जबरदस्त कंपटीशन रहता था. कोल्ड वॉर का फायदा अक्सर डायरेक्टर्स को होता था, क्योंकि नंबर 1 दिखने की चाह में दोनों ही अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देती थीं, जिससे फिल्म के सीन और गाने निखर कर आते थे.

साल 2015 में खत्म हुआ मनमुटाव
दोनों के बीच सुलह कराने की एक मशहूर कोशिश फिल्म ‘मकसद’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. को-स्टार जितेंद्र और राजेश खन्ना ने सोचा कि शायद बात करने से मामला सुलझ जाए, इसलिए उन्होंने जया और श्रीदेवी को एक मेकअप रूम में बंद कर दिया और बाहर से कुंडी लगा दी. उन्हें उम्मीद थी कि एक घंटे बाद जब दरवाजा खुलेगा, तो दोनों सहेलियां बनकर बाहर आएंगी. लेकिन जब एक घंटे बाद दरवाजा खुला, तो नजारा हैरान करने वाला था. दोनों अभी भी अलग-अलग कोनों में चुपचाप बैठी थीं. आखिरकार, साल 2015 में यह लंबी खामोशी टूटी, जब जया प्रदा ने पहल करते हुए अपने बेटे के रिसेप्शन में श्रीदेवी को आमंत्रित किया. वहां दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं और मीडिया के सामने अपने इस दशकों पुराने मनमुटाव को हमेशा के लिए खत्म कर दिया.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *