Last Updated:
Health News: नीम की सबसे बड़ी खासियत इसकी एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक क्षमता है. यही वजह है कि गांवों में आज भी लोग दातुन करते हैं. नीम माउथ को किसी भी टूथपेस्ट से ज्यादा रिफ्रेश करता है. आइए नीम के आयुर्वेदिक फायदों के बारे में जानते हैं.

नीम का पौधा आसानी से गांव में मिल जाता है, लेकिन नीम की पत्तियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती हैं. डायबिटीज के मरीजों से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. नीम की पत्तियों से बदलते मौसम के साथ-साथ वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. वायरल फीवर के साथ-साथ टाइफाइड, मलेरिया और सामान्य बुखार से भी बचाव में नीम की पत्तियों का सेवन उपयोगी माना जाता है.

वहीं इस समय गर्मियों के मौसम में सबसे अधिक समस्या फंगल इन्फेक्शन को लेकर रहती है. कई बार फंगल इन्फेक्शन के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी फंगल इन्फेक्शन (दाद) की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं, तो सुबह खाली पेट नीम की तीन से चार पत्तियों को चबा सकते हैं. आप नीम की पत्तियों के रस का सेवन कर सकते हैं, तो फंगल इन्फेक्शन जैसी समस्या से आपको राहत मिल जाएगी.

नीम की पत्तियां शरीर को अंदर से शुद्ध करने का काम करती हैं और हमारे खून को साफ करती हैं, जिससे रोग प्रतिरोध क्षमता कम होती है. वही नीम की पत्तियों का सेवन सही मात्रा में करना चाहिए. अधिक मात्रा में नीम की पत्तियों का सेवन करने से आप परेशान भी हो सकते हैं. अत्यधिक मात्रा में नीम की पत्तियों का सेवन करने से पेट में दर्द जैसी समस्या हो सकती है. गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आयुर्वेदिक आचार्य देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जो लोग फंगल इंफेक्शन से एक्शन परेशान रहते हैं, वह सुबह खाली पेट 5 से 7 देसी नीम की कोपल यह पत्तियों को सुबह खाली पेट चला सकते हैं. ध्यान रहे कि पत्तियों को पेड़ से तोड़ने के बाद अच्छी तरीके से साफ पानी में धो लें. करीब 15 दिन तक लगातार नीम की पत्तियों का सेवन करने से कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं.

नीम की सबसे बड़ी खासियत इसकी एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक क्षमता है. यही वजह है कि गांवों में आज भी लोग दातुन करते हैं. नीम माउथ किसी भी टूथपेस्ट से ज्यादा रिफ्रेश करता है. यह कैविटी, बदबू, मसूड़ों की सूजन और ओरल हेल्थ से जुड़ी कई परेशानियां दूर करता है. नीम की पत्तियां चबाने से माउथ के हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होते हैं, जिससे दांतों का दर्द और बदबू दोनों से राहत मिल जाती है.

नीम के पत्तों का रस पेट को साफ और शुद्ध करता है, यही कारण है कि इसके पत्ते पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं. नीम के पत्ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बेहद लाभकारी और गुणकारी है. नीम के पत्तों का रस सुबह खाली पेट पीने से शरीर में इम्युनिटी पावर बढ़ता है, जिससे शरीर को छोटी-मोटी बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है. नीम की पत्तियों के रस या पेस्ट लगाने से बालों का झड़ना कम होता है. यही नहीं, यह रूसी से भी निजात मिलती है.