Site icon Aaj Ki Baat

‘काम आपको खूब मिलेगा’, अवॉर्ड सेरेमनी में उड़ा था राजपाल यादव का मजाक, अब सलमान खान ने दिया करारा जवाब

‘काम आपको खूब मिलेगा’, अवॉर्ड सेरेमनी में उड़ा था राजपाल यादव का मजाक, अब सलमान खान ने दिया करारा जवाब


Last Updated:

स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 के मंच पर एक्टर राजपाल यादव का मजाक उड़ाया गया. अब इस घटना के बाद सलमान खान खुलकर राजपाल के समर्थन में उतर आए हैं. भाईजान ने एक बेहद भावुक और दमदार पोस्ट करते हुए राजपाल के तीन दशकों के फिल्मी सफर और उनकी मेहनत की जमकर तारीफ की. सलमान ने साफ कर दिया कि इंडस्ट्री में टैलेंट की कद्र है और राजपाल जैसे कलाकार अपनी एक अलग वैल्यू रखते हैं. सलमान के इस जेस्चर ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है.

ख़बरें फटाफट

सलमान खान ने राजपाल यादव के सपोर्ट में पोस्ट किया है.

नई दिल्ली. राजपाल यादव का स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, जिसने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है. मामला राजपाल पर की गई एक टिप्पणी से जुड़ा है, जिस पर सलमान खान ने अब कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने कॉमेडियन का फुल सपोर्ट किया है और कहा है कि उन्हें कभी भी काम की कम नहीं होगी.

पूरा वाकया तब हुआ जब जर्निलस्ट सौरभ द्विवेदी मंच संभाल रहे थे. वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि सौरभ ने राजपाल यादव के पुराने आर्थिक विवाद का जिक्र करते हुए उन पर चुटकी ली.

राजपाल यादव का उड़ाया गया था मजाक

उन्होंने कहा कि राजपाल भाई, डॉलर कितना भी ऊपर-नीचे हो जाए, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे, जितने उधार हैं. इस टिप्पणी के बाद वहां मौजूद लोग दंग रह गए और अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. सौरभ द्विवेदी की इस टिप्पणी ने राजपाल यादव को एक पल के लिए हैरान कर दिया. हालांकि, उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और एक शालीन मुस्कान के साथ जवाब दिया, ‘मसला तो सुन लो एक बार. मैं तो मसला ही सुनाना चाहता हूं.’





Source link

Exit mobile version