Site icon Aaj Ki Baat

‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ की सफलता से गदगद हुए डायरेक्टर, लोगों का जताया आभार- ‘सबको मेरा सलाम है’

‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ की सफलता से गदगद हुए डायरेक्टर, लोगों का जताया आभार- ‘सबको मेरा सलाम है’


Last Updated:

निर्देशक रजनीश जायसवाल ने फिल्म ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ की शानदार सफलता पर दर्शकों का आभार जताया है. दिल्ली, मुंबई और यूपी-बिहार से मिले बेहतरीन रिएक्शन ने इस छोटे बजट की फिल्म को एक बड़ी जीत दिला दी है. रजनीश जायसवाल की मानें, तो यह सफलता सिर्फ आंकड़ों की नहीं, बल्कि सादगी भरी कहानी और मजबूत कॉन्टेंट की जीत है. उन्होंने कलाकार राजेश शर्मा और बृजेंद्र काला के अभिनय के साथ-साथ मेकर अरुण कुमार और पूरी तकनीकी टीम की मेहनत को सराहा है. यह फिल्म साबित करती है कि अगर नीयत साफ हो और कहानी दमदार हो, तो सफलता पक्की है.

ख़बरें फटाफट

निर्देशक ने जताई खुशी.

नई दिल्ली: फिल्म ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ 13 तारीख को रिलीज हुई थी, जो दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है. मेकर्स को भी इसकी उम्मीद थी. लेकिन दिल्ली, मुंबई, यूपी और बिहार से जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसने तो कमाल ही कर दिया है. लोग इसे ‘छोटी फिल्म’ कह रहे थे, लेकिन दर्शकों के प्यार ने इसे बॉक्स ऑफिस पर ‘बड़ा धमाका’ कर दिया है. फिल्म की सफलता पर खुशी जताते हुए डायरेक्टर ने कहा, ‘मेरे लिए इससे बड़ी खुशी की बात और क्या होगी कि जब आप सिनेमाहॉल से बाहर निकलें, तो फिल्म की कहानी और उसका मैसेज आपके साथ घर जाए. आज थिएटरों में उमड़ रही भीड़ को देखकर गर्व होता है कि हमारी इस सादगी भरी कहानी ने आप सबके दिलों में एक खास जगह बना ली है. यह जीत सिर्फ पैसों या आंकड़ों की नहीं है, बल्कि उस साफ-सुथरे और अच्छे कंटेंट की जीत है जिसे हमने बहुत ही दिल से तैयार किया था.’

कलाकारों की मेहनत और यादगार परफॉर्मेंस
फिल्म की असली जान इसके कलाकार हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से परदे पर जादू बिखेर दिया है. खास तौर पर राजेश शर्मा और बृजेंद्र काला ने शानदार काम किया. दोनों दिग्गजों ने अपनी नेचुरल एक्टिंग से कोर्टरूम के सीन में जो जान फूंकी है, उसके बिना यह फिल्म इतनी प्रभावशाली कभी नहीं बन पाती. डायरेक्टर ने कहा, ‘उनके साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा. साथ ही, मेरी पूरी टेक्निकल टीम और क्रू के हर एक मेंबर ने दिन-रात एक कर दिया, ताकि मेरा विजन परदे पर सही तरह से उतर सके. अक्सर लोग परदे के पीछे की मेहनत नहीं देख पाते, लेकिन आज जो सफलता हमें मिल रही है, उसमें उस हर एक इंसान का पसीना शामिल है, जिसने इस प्रोजेक्ट को अपना मानकर काम किया. आप सभी की मेहनत को मेरा सलाम है.’

निर्माता का भरोसा और भविष्य की उम्मीद
फिल्म को बनाने के लिए सिर्फ विजन काफी नहीं होता, उसके पीछे एक मजबूत हाथ की जरूरत होती है. डायरेक्टर ने ‘लवली फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड’ और प्रोड्यूसर अरुण कुमार का विशेष आभार जताया हूं. आज के दौर में जब हर कोई बड़े बजट और चमक-धमक के पीछे भागता है, उन्होंने एक छोटे बजट की फिल्म की कहानी पर भरोसा दिखाया. उनकी दूरदर्शिता और सही प्लानिंग की वजह से ही यह फिल्म आज इतने बड़े लेवल पर दर्शकों तक पहुंच पाई है. ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर आपकी नीयत साफ हो और कहानी में दम हो, तो कामयाबी खुद-ब-खुद शोर मचाती है. इस शानदार सफर में हमारा साथ देने वाले हर दर्शक, मीडिया के साथियों और क्रिटिक्स को एक बार फिर से बहुत-बहुत धन्यवाद. बस अपना प्यार ऐसे ही बनाए रखिएगा!’

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Exit mobile version