Last Updated:
रियलिटी शो ‘द 50’ के बाद रजत दलाल और मोनालिसा के बीच विवाद और बढ़ता जा रहा है. शो खत्म होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे पर कमेंट्स कर रहे हैं. दरअसल, शो में रहते हुए रजत ने मोनालिसा के पति और एक्टर विक्रांत सिंह पर कमेंट किया था, जिसके बाद से मोनालिसा लगातार रजत पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं.

रजत दलाल ने मोनालिसा के आरोपों का जवाब दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मुंबई. रियलिटी शो ‘द 50’ के खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट्स के बीच का विवाद अब भी चर्चा का विषय बन गया है. इस बार चर्चा में हैं रजत दलाल और मोनालिसा, जिनके बीच का टकराव लगातार खबरों में बना हुआ है. दरअसल, मोनालिसा ने हाल ही में कई इंटरव्यू में रजत दलाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने गेम के दौरान उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत की बुराई की. मोनालिसा ने कहा, ”रजत में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह सामने आकर विक्रांत से बात कर सकें.” उनके इन बयान के बाद यह मामला और ज्यादा तूल पकड़ने लगा और फैंस के बीच भी इस पर चर्चा शुरू हो गई.
अब इस पूरे मामले पर रजत दलाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मोनालिसा का गुस्सा उनका अपना है और इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. रियलिटी शो ‘द 50’ की बात करें तो यह एक ऐसा शो था, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों से आए 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था. इस शो के दौरान कई कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और टकराव दोनों देखने को मिले, जो दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प रहे.
इस शो के विजेता शिव ठाकरे बने, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को पीछे छोड़ दिया. वहीं, शो में निक्की तंबोली, रिद्धि डोगरा, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, दिव्या अग्रवाल, अर्चना, करण पटेल, और उर्वशी ढोलकिया जैसे कई चर्चित चेहरे भी नजर आए थे.
रजत दलाल ने शादी कर फैंस को चौंकाया
रजत दलाल की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की खबर से सभी को चौंका दिया. उन्होंने कुछ दिन पहले ही शादी की थी. शादी की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने बताया था कि वह अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं. उनकी इस पोस्ट पर फैंस ने उन्हें बधाइयां भी दी और दिल खोलकर प्यार लुटाया.
मोनालिसा-विक्रांत सिंह राजपूत की ‘बिग बॉस’ में हुई थी शादी
दूसरी ओर, मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी लंबे समय से चर्चा में रही है. दोनों ने साल 2017 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के दौरान ही शादी की थी, जिसे पूरे देश ने टीवी पर देखा था. यह शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी और आज भी दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें