Last Updated:
ओडिशा के भुवनेश्वर में हुए ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ के 61वें एडिशन में गोवा की साध्वी सतीश सैल ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में ग्रेजुएशन किया है. अंतिम मुकाबले में ब्यूटी क्वीन के जवाब ने उन्हें खिताब जीतने में मदद की. उनसे पूछा गया था कि ‘इंस्टेंट फेम’ और ‘इन्फूएंस’ में से क्या बेहतर है?
नई दिल्ली: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हुए 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले ने देश को नई ब्यूटी क्वीन दे दी है. कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में 18 अप्रैल की शाम आयोजित हुए इस सेरेमनी में गोवा की साध्वी सतीश सैल को विजेता घोषित किया गया. साध्वी ने न सिर्फ अपनी खूबसूरती, बल्कि अपने दिमाग और बेबाक जवाबों से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया. (फोटो साभार: Instagram@sailsadhvi)
गोवा से ताल्लुक रखने वाली साध्वी सतीश सैल के लिए यह जीत एक ऐतिहासिक पल है. उनकी जड़ें एक ऐसे परिवेश में हैं जहां सादगी और आपसी जुड़ाव को जीवन का आधार माना जाता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साध्वी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके समुदाय में लोग साथ मिलकर खाना खाने और सार्थक बातें करने को महत्व देते हैं, जिसने उन्हें अंदर और बाहर दोनों ही तरह से एक खूबसूरत इंसान बनाने में अहम भूमिका निभाई है.(फोटो साभार: Instagram@sailsadhvi)
साध्वी का एजुकेशनल बैकग्राउंड भी काफी असरदार है. उन्होंने से इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में ग्रेजुएशन किया है. उनकी यह पढ़ाई ग्लोबल घटनाक्रमों और फाइनेंशियल बदलावों को समझने के प्रति उनकी गहरी रुचि को दर्शाती है. शिक्षा के प्रति उनके इस रुझान ने उन्हें प्रतियोगिता के दौरान जटिल सवालों के सटीक और गहराई भरे जवाब देने में काफी मदद की. (फोटो साभार: Instagram@sailsadhvi)
Add News18 as
Preferred Source on Google
साध्वी ने एक बेहद साधारण माहौल में पली-बढ़ी हैं. उन्होंने बताया कि इस जर्नी में उनकी सबसे बड़ी रुकावट उनकी अपनी सोच थी. वह अक्सर दूसरों की अचीवमेंट को देखकर प्रभावित हो जाती थीं, जिससे उनमें आत्म-संदेह पैदा होता था. वह अपनी काबिलियत और अपने बड़े सपनों पर सवाल उठाने लगती थीं, जो उनके मैंटल स्ट्रगल का एक बड़ा पार्ट था. (फोटो साभार: Instagram@sailsadhvi)
साध्वी ने बताया कि उनकी जिंदगी में बदलाव तब आया, जब उन्होंने खुद को देखने का नजरिया बदला. उन्होंने आत्म-तुलना के बजाय अपनी शख्सियत के विकास पर ध्यान दिया. उन्होंने यह महसूस किया कि दूसरों की सफलता से जलने या डरने के बजाय उनकी अचीवमेंट का जश्न मनाना और उनका हौसला बढ़ाना कहीं ज्यादा अहम है. (फोटो साभार: Instagram@sailsadhvi)
साध्वी के लिए ‘मिस इंडिया’ का खिताब सिर्फ एक ग्लैमरस टैग नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि भारत को रीप्रेजेंट करने का मतलब है देश की क्षमता को को ग्लोबल लेवल पर जाहिर करना. वे इसे पूरी ईमानदारी, शक्ति और दिल से निभाने का इरादा रखती हैं. (फोटो साभार: Instagram@sailsadhvi)
साध्वी को जीत दिलाने में उनके अंतिम जवाब का सबसे बड़ा हाथ रहा. उनसे पूछा गया था कि ‘इंस्टेंट फेम’ और किसी को ‘इनफ्लूएंस’ करने में से क्या बेहतर है? उन्होंने आत्मविश्वास से जवाब दिया कि शोहरत कुछ समय के लिए होती है, लेकिन प्रभाव स्थायी होता है. उन्होंने कहा कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना या किसी को आगे बढ़ने में मदद करना ही असली पॉपुलैरिटी है.(फोटो साभार: Instagram@sailsadhvi)
अब साध्वी सतीश सैल ग्लोबल स्टेज पर ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता में भारत को रीप्रेजेंट करने के लिए तैयार हैं. उनकी यह जीत न केवल गोवा के लिए गौरव की बात है, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है जो सिंपल बैकग्राउंड से निकलकर दुनिया जीतने का सपना देखते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी बुद्धिमानी और शालीनता की तारीफ हो रही है. (फोटो साभार: Instagram@sailsadhvi)

