Site icon Aaj Ki Baat

‘खोसला का घोंसला 2’ की रिलीज डेट हुई पक्की, 20 साल बाद लौट रहा खुराना परिवार, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा धमाल

‘खोसला का घोंसला 2’ की रिलीज डेट हुई पक्की, 20 साल बाद लौट रहा खुराना परिवार, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा धमाल


Last Updated:

Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: कल्ट फिल्म खोसला का घोंसला को लेकर फैंस के लिए बड़ी खबर आई है. मेकर्स ने आखिरकार सीक्वल की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. अनुपम खेर और बोमन ईरानी की फिल्म खोसला का घोंसला 2 सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार है. खास बात यह है कि फिल्म रक्षाबंधन के त्यौहार के मौके पर रिलीज होगी, जिससे फैंस का मजा दोगुना होने वाला है. सालों के इंतजार के बाद एक बार फिर खुराना और खोसला परिवार की मजेदार भिड़ंत बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

साल 2006 में रिलीज हुआ पहला पार्ट.

नई दिल्ली. पॉपुलर कॉमेडी फिल्म खोसला का घोंसला के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मेकर्स ने आखिरकार इसके मच अवेइटेड सीक्वल की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. खोसला का घोंसला 2 अगले साल रक्षाबंधन के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस धमाकेदार खबर की जानकारी फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी है.

रक्षाबंधन पर सिनेमाघरों में धमाका करेगी फिल्म

उन्होंने आगे जानकारी दी कि सबकी चहेती फिल्म खोसला का घोंसला अब आधिकारिक तौर पर अपने सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही है. खोसला का घोंसला 2 अगले साल रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करेगी. इस बार फिल्म की कमान निर्देशक प्रशांत भागिया के हाथों में है.





Source link

Exit mobile version