गर्मियों में बिना एसी के भी शरीर रहेगा ठंडा, चना पीसकर बना लें यह देसी ड्रिंक, 2 मिनट में ऐसे करें तैयार

गर्मियों में बिना एसी के भी शरीर रहेगा ठंडा, चना पीसकर बना लें यह देसी ड्रिंक, 2 मिनट में ऐसे करें तैयार


Last Updated:

Sattu Drink Health Benefits: सत्तू एक पारंपरिक देसी ड्रिंक है, जो गर्मियों में शरीर के लिए वरदान हो सकता है. यह शरीर को ठंडा रखने और एनर्जी देने में बेहद फायदेमंद है. यह पाचन को बेहतर बनाता है, शरीर को हाइड्रेट रखता है और ताकत बढ़ाने में मदद करता है. इसकी आसान रेसिपी और पोषण गुण इसे गर्मी के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक बनाते हैं.

गर्मियों में बिना एसी के भी शरीर रहेगा ठंडा, चना पीसकर बना लें यह देसी ड्रिंकZoom

गर्मियों में सत्तू पीने से सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं.

Homemade Sattu Drink Recipe: गर्मी में मौसम में अक्सर लोग कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं, लेकिन इससे सेहत को नुकसान होता है. गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है. हर किसी के पास एसी या कूलर की सुविधा नहीं होती. ऐसे में लोग प्राकृतिक और देसी उपायों की ओर रुख करते हैं. इन्हीं में से एक है सत्तू, जो भुने हुए चने को पीसकर बनाया जाता है. यह न सिर्फ शरीर को तुरंत ठंडक देता है, बल्कि एनर्जी का बेहतरीन सोर्स है. ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक सत्तू को देसी एनर्जी ड्रिंक के रूप में जाना जाता है.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि सत्तू मुख्य रूप से भुने हुए चने को पीसकर तैयार किया जाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में मदद करता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. सत्तू पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और थकान दूर होती है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कंट्रोल में भी मदद मिलती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

सत्तू पीने के फायदे जान लीजिए

एक्सपर्ट ने बताया कि सत्तू शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में सहायक होता है. नियमित सेवन से यह शरीर की ताकत बढ़ाता है और नस-नस में एनर्जी भर देता है. सत्तू का सेवन लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है. यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी सहायक माना जाता है. इसमें कम फैट और ज्यादा पोषण होने के कारण यह दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है.

घर पर कैसे तैयार करें सत्तू ड्रिंक

सत्तू की ड्रिंक बनाना बहुत आसान है. एक गिलास ठंडे पानी में 2-3 चम्मच सत्तू मिलाएं. इसमें स्वाद के अनुसार नमक, भुना जीरा पाउडर, नींबू का रस और थोड़ा सा काला नमक डालें. चाहें तो इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च भी डाल सकते हैं. इसे अच्छी तरह घोलकर ठंडा-ठंडा पिएं. मीठा पसंद करने वाले लोग इसमें चीनी या गुड़ भी मिला सकते हैं. सत्तू एक सस्ता, आसान और बेहद फायदेमंद पेय है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है, प्यास बुझाता है और शरीर को पोषण देकर मजबूत भी बनाता है. इसलिए इस गर्मी में महंगे ड्रिंक्स की बजाय सत्तू को अपनी डाइट में शामिल करें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *