गर्मियों में ब्लड प्रेशर में बदलाव क्यों आता है? क्या इसका तापमान से कोई कनेक्शन, कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए

गर्मियों में ब्लड प्रेशर में बदलाव क्यों आता है? क्या इसका तापमान से कोई कनेक्शन, कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए


Last Updated:

Summer Heat and BP: गर्मियों में तापमान बढ़ने, डिहाइड्रेशन और शरीर की प्राकृतिक प्रतिक्रिया के कारण ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो सकता है. यह मौसम हाई बीपी के मरीजों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है. गर्मी में पर्याप्त पानी पीना, धूप से बचना और नियमित बीपी चेक करना बेहद जरूरी होता है.

गर्मियों में ब्लड प्रेशर में बदलाव क्यों आता है? क्या इसका तापमान से कनेक्शनZoom

गर्मियों में ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है.

Hot Weather Affect BP: गर्मियों का मौसम सेहत के लिए कई परेशानियां लेकर आता है. इस मौसम में धूप से लोगों का बुरा हाल हो जाता है और खूब पसीना आता है. गर्मी का असर हमारे शरीर के कई जरूरी कामकाज पर पड़ता है. ब्लड प्रेशर में फ्लक्चुएशन इस मौसम में ज्यादा देखा जाता है. कई लोग नोटिस करते हैं कि गर्मी बढ़ते ही उनका ब्लड प्रेशर या तो कम हो जाता है या कभी-कभी असामान्य तरीके से उतार-चढ़ाव होने लगता है. यह कोई संयोग नहीं, बल्कि शरीर की प्राकृतिक प्रतिक्रिया है. कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार तापमान में बदलाव का सीधा असर हमारी ब्लड वेसल्स और हार्ट फंक्शन पर पड़ता है.

नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल की सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वनीता अरोरा ने News18 को बताया कि जब बाहर का तापमान बढ़ता है, तो शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए पसीना निकालता है और त्वचा के पास की ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं. इससे शरीर की गर्मी बाहर निकलती है, लेकिन इसी प्रक्रिया के कारण ब्लड प्रेशर कम होने लगता है. यह खासकर उन लोगों में ज्यादा देखा जाता है, जो पहले से लो ब्लड प्रेशर या हाई ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे होते हैं. गर्मियों में अधिक पसीना आने के कारण शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जिसे डिहाइड्रेशन कहते हैं. जब शरीर में पानी कम होता है, तो ब्लड वॉल्यूम यानी खून की मात्रा भी घट जाती है, जिससे ब्लड प्रेशर गिर सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि जो लोग पहले से हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, उनके लिए गर्मियों में अतिरिक्त सावधानी जरूरी होती है. गर्मी के कारण ब्लड प्रेशर कभी बहुत कम हो सकता है, जिससे दवाओं का असर ज्यादा हो सकता है. कुछ मामलों में डिहाइड्रेशन और तनाव के कारण बीपी अचानक बढ़ भी सकता है. इसलिए नियमित रूप से बीपी मॉनिटर करना और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा की डोज एडजस्ट करना जरूरी होता है. गर्मियों में बीपी में बदलाव होना सामान्य है, लेकिन इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए.

अब सवाल है कि गर्मियों में ब्लड प्रेशर को ठीक बनाए रखने के लिए क्या करें? डॉक्टर वनीता ने बताया कि गर्मियों में ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और फ्लूड लें. ज्यादा धूप में निकलने से बचें और खासकर दोपहर के समय धूप में न निकलें. हल्का और संतुलित भोजन करें. कैफीन और ज्यादा नमक का सेवन करने से बचें और नियमित रूप से ब्लड प्रेशर चेक करें. अगर आपको बार-बार चक्कर, कमजोरी या असामान्य बीपी की समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *