Last Updated:
Benefits of drinking Sattu drink in summer: गर्मियों में मौसम में सत्तू का सेवन सेहत के लिए वरदान से कम नहीं होता है. काले चने को भूनकर और फिर इसे पीसकर सत्तू तैयार होता है. सत्तू में ढेरों पोषक तत्व मौजूद होते हैं. यह शरीर को भरपूर एनर्जी देने के साथ ही शरीर को अंदर से ठंडा रखता है. एक ग्लास सत्तू का शरबत पीने से आपका पेट ठंडा होगा. आप लू से बचे रहेंगे. गर्मियों में भरपूर एनर्जी मिलेगी. डिहाइड्रेशन से बचाव होगा. जानिए सत्तू का ड्रिंक पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं.

सत्तू का शरबत शरीर के आंतरिक तापमान को कंट्रोल करता है. ये नेचुरल रूप से ही शीतलक होता है. सत्तू का शरबत पीने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है. पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है. गर्मी से होने वाली थकावट से बचाव होता है. शरीर के अंग ठंडे रहते हैं. ये गर्म हवाओं, लू से शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है.

सत्तू का सेवन पाचन तंत्र के लिए बहुत ही हेल्दी माना गया है. ये नुचरल तरीके से पाचन क्रिया में सुधार करता है.सत्तू में अघुलनशील फाइबर काफी होता है, जिससे कब्ज की शिकायत नहीं होती है. जब आप इसे खाली पेट सुबह में पीकर घर से निकलते हैं तो दिन भर एनर्जेटिक तो रहते ही हैं, पेट और आंतों में जमा गंदगी भी अगली सुबह अच्छी तरह से साफ हो जाती है. सत्तू ड्रिंक प्राकृतिक रूप से मल त्याग को नियमित करता है. पेट संबंधित सभी समस्याओं से गर्मियों में बचाए रखता है.

मांसपेशियों को रिपेयर करने में भी सत्तू ड्रिंक बेहद कारगर है. सत्तू प्लांट बेस्ड प्रोटीन का एक शक्तिशाली स्रोत है. जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं, वे इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. प्रतिदिन एक गिलास सत्तू मांसपेशियों के रख-रखाव और टिशू की मरम्मत के लिए आवश्यक अमीनो एसिड प्रदान करता है. इससेये वर्कआउट के बाद एक बेहतर रिकवरी पेय पदार्थ बन जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके लिए भी सत्तू या इससे तैयार ड्रिंक बहुत ही फायदेमंद होती है. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है सत्तू. इसमें मौजूद हाई फाइबर और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) के कारण यह इंसुलिन लेवल में अचानक होने वाली बढ़ोतरी को रोकता है. इससे आप लॉन्ग-टर्म ब्लड शुगर लेवल को आसानी से मैनेज कर सकते हैं.

यदि आपका वजन लगातार बढ़ रहा है तो आप सत्तू का सेवन कर सकते हैं. सत्तू के ड्रिंक को पी सकते हैं, इसमें फाइबर होने के कारण ये पेट को भरा रखता है देर तक, जिससे आप कुछ भी उल्टा-सीधा खाने से बचे रहते हैं. आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है. इसमें मौजूद विशेष प्रकार का फाइबर, तृप्ति (satiety)हार्मोन को एक्टिव करता है. यह ब्रेन को संकेत देता है कि आपका पेट भरा हुआ है. प्रतिदिन एक गिलास सत्तू पीने से जंक फूड खाने या भोजन के दौरान अधिक खाने की इच्छा स्वाभाविक रूप से कम हो जाती है. इससे आप अधिक कैलोरी इनटेक से बचते हैं, स्थायी रूप से वजन कम करना भी आसान हो जाता है.

सत्तू का शरबत हार्ट को हेल्दी रखता है. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है. जिन फूड्स में हाई फाइबर मौजूद होते हैं, वे पेट के साथ ही हृदय के लिए भी फायदेमंद होते है. सत्तू बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के स्तर को कम करने में मदद करता है. इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं, जिससे आप हार्ट डिजीज से बचे रह सकते हैं.

दमकती त्वचा और मजबूत बालों के लिए भी सत्तू शरबत पी सकते हैं. इसमें आयरन और मैंगनीज काफी होते हैं. आयरन रक्त में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाता है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है. एनीमिया के कारण होने वाली रूखेपन से बचाव होता है. इसमें मौजूद प्रोटीन और मिनरल्स बालों के फॉलिकल्स को अंदर से मजबूत बनाते हैं. इससे बालों का झड़ना कम हो जाता है.

भुने हुए चने से बना सत्तू का शरबत बनाना बहुत ही आसान है. आप इसे सुबह घर से बाहर निकलने से पहले पिएं. बॉटल में भी रख सकते हैं. ये ड्रिंक एनर्जी बूस्टर की तरह काम करती है. इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में 2-3 चम्मच सत्तू पाउडर, चुटकीभर काला नमक, नींबू, भुना हुआ जीरा पाउडर मिला सकते हैं. कुछ लोग हरी मिर्ची, प्याज, टमाटर, धनिया और पुदीने की पत्तियां भी काटकर डालते हैं. इससे इसका स्वाद और पौष्टिक तत्व दोनों ही बढ़ जाते हैं. इसे पीकर आप दिन भर फ्रेश और कूल महसूस कर सकते हैं.