गर्मी में क्यों खाना चाहिए पुदीना? बॉडी को कूलिंग ही नहीं, मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

गर्मी में क्यों खाना चाहिए पुदीना? बॉडी को कूलिंग ही नहीं, मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे


Last Updated:

Pudina Khane Ke Fayde: गर्मी में पुदीना के पत्तों का सेवन सिर्फ बॉडी को अंदर से ठंडा नहीं करता, बल्कि इससे पाचन संबंधित समस्या भी दूर रहती है. यदि आपको डिहाइड्रेशन जल्दी होता है, तो ये आपके लिए पुदिना के पत्ते नेचुरल रेमिडी साबित हो सकते हैं. अगर आप खुद को ठंडा, हल्का और तरोताजा रखना चाहते हैं, तो पुदीना अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें. यह छोटा सा पत्ता आपके बड़े काम आ सकता है.

ख़बरें फटाफट

गर्मी में क्यों खाना चाहिए पुदीना? बॉडी को कूलिंग ही नहीं, मिलते हैं ये फायदे Zoom

Mint Health Benefits:  गर्मियों की शुरुआत होते ही मन अपने आप ठंडी और ताजगी भरी चीजों की तरफ खिंचने लगता है. बाजार में रसीले फल तो खूब मिलते हैं, लेकिन सब्जियों में वो ताजगी कम नजर आती है. ऐसे समय में एक चीज है जो हर बार काम आती है वो है पुदीना. इसकी खुशबू ही मन को ठंडक पहुंचा देती है, और स्वाद तो लाजवाब होता ही है.

अक्सर हम पुदीने को सिर्फ चटनी या रायते तक ही सीमित रखते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसे एक असरदार औषधि माना गया है. खासकर गर्मियों में यह शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आयुर्वेद के अनुसार पुदीना कफ और पित्त को संतुलित करता है और शरीर को अंदर से ठंडा रखता है. इसका स्वाद थोड़ा तेज और कसैला होता है, लेकिन जिस भी चीज में इसे मिलाया जाए, उसका स्वाद निखर जाता है.

पुदीने के पत्तों के हेल्थ बेनिफिट्स

गर्मी के मौसम में कई लोगों को खाना खाने के बाद गैस या सिरदर्द की परेशानी होती है. ऐसे में खाने के साथ या इसके बाद पुदीना का सेवन राहत दिलाने का काम करता है.

गर्मियों में भारी और तला-भुना खाना खाने से अक्सर खट्टी डकारें, पेट में भारीपन और गैस की समस्या हो जाती है. ऐसे में पुदीना बहुत काम आता है. यह पेट की गर्मी को कम करता है, पाचन तंत्र को शांत करता है और अम्लता (एसिडिटी) को भी घटाता है.

अगर कोई इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से परेशान है, तो उसके लिए भी पुदीना फायदेमंद माना जाता है. इसे आप चटनी या रायते के रूप में आसानी से अपने खाने में शामिल कर सकते हैं.

तेज गर्मी में कई बार सिरदर्द और घबराहट भी होने लगती है. पुदीने की तासीर ठंडी होती है और इसमें मेन्थॉल नाम का एक तत्व पाया जाता है. यह शरीर में जाकर दिमाग को ठंडक का एहसास कराता है, जिससे तुरंत राहत मिलती है. लू से बचने के लिए भी पुदीना काफी मददगार होता है.

पुदीना सिर्फ खाने में ही नहीं, बल्कि लगाने में भी फायदेमंद है. अगर चेहरे पर बार-बार मुंहासे हो रहे हों, तो पुदीने का लेप लगाने से आराम मिलता है. इससे टैनिंग भी कम होती है और त्वचा साफ दिखने लगती है.

अगर सिरदर्द बना रहता है या तनाव ज्यादा महसूस होता है, तो पुदीने की चाय भी एक अच्छा विकल्प है. यह न सिर्फ सिरदर्द में राहत देती है, बल्कि मन को भी शांत करती है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *