Last Updated:
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के टीजर ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. पुरानी ‘रामायण’ के कलाकारों की राय बंटी हुई नजर आ रही है. जहां माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को यह टीजर पसंद आया है, वहीं लक्ष्मण फेम सुनील लहरी ने इस पर नाराजगी जताई है. सुनील लहरी का मानना है कि रणबीर कपूर के चेहरे पर भगवान राम जैसी मासूमियत और सौम्यता की कमी है. उन्होंने कहा कि ‘एनिमल’ जैसी फिल्म के बाद उन्हें इस अवतार में देखना थोड़ा मुश्किल लग रहा है.
सुनील लहरी का कहना है कि रणबीर कपूर के लुक में राम वाली सौम्यता नहीं है.
नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. जहां एक तरफ लोग इस भव्य सिनेमाई अनुभव के लिए उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ टीजर के वीएफएक्स ने कई फैंस को निराश भी किया है. इसी बीच, रामानंद सागर के पॉपुलर टीवी शो रामायण में लक्ष्मण का यादगार किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने भी फिल्म के टीजर पर अपनी बेबाक राय दी है.
सुनील लहरी ने बताया कि ‘रामायण’ टीजर की कुछ चीजों ने उन्हें काफी परेशान किया है. उन्होंने खासतौर पर रणबीर कपूर के लुक पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके चेहरे पर वो मासूमियत नजर नहीं आती, जो भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम के लिए जरूरी है. सुनील लहरी के मुताबिक, रणबीर का लुक इस महान किरदार की गरिमा और सौम्यता के साथ न्याय नहीं कर पा रहा है.
रणबीर कपूर के चेहरे पर नहीं दिखती मासूमियत
रणबीर कपूर को ‘राम’ के रूप में स्वीकारना थोड़ा मुश्किल
सुनील लहरी ने उन लोगों की बात से भी सहमति जताई जिन्हें लगता है कि ‘एनिमल’ जैसी वायलेंट फिल्म के बाद रणबीर को भगवान राम के रूप में स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल है. उन्होंने कहा, ‘रणबीर का लुक थोड़ा कठोर लग रहा है, वो लक्ष्मण या भरत के किरदार में ज्यादा बेहतर लगते. ऐसे रोल के लिए हमेशा एक नया चेहरा चुनना बेहतर होता है. एक ऐसा एक्टर जिसकी कोई पुरानी इमेज या विवाद न हो, वो इस रोल के लिए एकदम सही फिट होता है.’
दिवाली पर रिलीज होगा ‘रामायण’ का पहला पार्ट
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में कई सितारों का तांता लगा हुआ है. जहां रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, वहीं साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगी. ‘केजीएफ’ स्टार यश इस फिल्म में रावण का दमदार किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में सनी देओल को हनुमान और रवि दुबे को लक्ष्मण के रूप में कास्ट किया गया है. इतना ही नहीं, फिल्म में काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में दिखेंगी. रामायण फिल्म का पहला भाग इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

