Site icon Aaj Ki Baat

‘छोटकी दीदी बड़की दीदी’ के लिए अंजना सिंह को पहला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, जानें फिल्म में क्या है खास

‘छोटकी दीदी बड़की दीदी’ के लिए अंजना सिंह को पहला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, जानें फिल्म में क्या है खास


Last Updated:

अंजना सिंह ने सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2026 में अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे को पीछे छोड़ते हुए ‘छोटकी दीदी बड़की दीदी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता है. अंजना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है.

ख़बरें फटाफट

अंजना सिंह भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. ऑस्कर अवॉर्ड के बीच देश में सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2026 में भोजपुरी के बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ते हुए अंजना सिंह ने बाजी मार ली है. अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे को टक्कर देते हुए अंजना सिंह को ‘छोटकी दीदी बड़की दीदी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से नवाजा गया है. बता दें कि सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड का कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में 15 मार्च की रात आयोजित किया गया. भोजपुरी की चर्चित एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अवॉर्ड शो से जुड़ी वीडियो शेयर की है जिसमें वे ‘छोटकी दीदी बड़की दीदी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड लेती दिख रही हैं.

इस मौके पर अंजना ब्लैक साड़ी में सादगी से भरी नजर आई. फैंस भी अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को अवॉर्ड मिलने से खुश हैं और उन्हें दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं. अंजना सिंह और यामिनी सिंह की ‘छोटकी दीदी बड़की दीदी’ साल 2025 की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्मों में शामिल रही. महिला प्रधान फिल्म होने की वजह से दर्शकों ने फिल्म को खूब पसंद किया गया.





Source link

Exit mobile version