Last Updated:
जाह्नवी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर जानिए उनके जीवन से जुड़े ऐसे 10 अनसुने फैक्ट्स, जिनसे शायद आप अब तक अनजान होंगे. 2018 से करियर की शुरुआत करने वाली इस हसीना ने अब तक 11 से 12 फिल्में की हैं.
नई दिल्ली. जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की नई जेनरेशन की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों दिल जीत लिया है. आज जाह्नवी अपना 29वां जन्म दिन मना रही हैं.
‘धड़क’ से डेब्यू कर ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ और ‘घोस्ट स्टोरीज’ जैसी फिल्मों में परफॉर्मेंस दी. उनकी गर्ल-नेक्स्ट-डोर चार्म और सोशल मीडिया पर एक्टिविटी ने लाखों फॉलोअर्स दिए हैं. इंस्टाग्राम पर वो अपनी लाइफ की झलकियां दिखाती हैं, लेकिन कई बातें ऐसी हैं जो कम लोग जानते हैं. आज बर्थडे गर्ल के 11 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स बताते हैं, जो आपको हैरान कर देंगे.
नई दिल्ली. जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की नई जेनरेशन की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों दिल जीत लिया है. आज जाह्नवी अपना 29वां जन्म दिन मना रही हैं.
‘धड़क’ से डेब्यू कर ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ और ‘घोस्ट स्टोरीज’ जैसी कई फिल्मों में परफॉर्मेंस दी. उनकी गर्ल-नेक्स्ट-डोर चार्म और सोशल मीडिया पर एक्टिविटी ने लाखों फॉलोअर्स दिए हैं. इंस्टाग्राम पर वो अपनी लाइफ की झलकियां दिखाती हैं, लेकिन कई बातें ऐसी हैं जो कम लोग जानते हैं. आज बर्थडे गर्ल के 11 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स बताते हैं, जो आपको हैरान कर देंगे. फोटो साभार-@janhvikapoor/Instagram
जाह्नवी कपूर का नाम उनकी मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर ने फिल्म ‘जुदाई’ (1997) से लिया. फिल्म में उर्मिला मातोंडकर का कैरेक्टर ‘जाह्नवी ‘ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी और बोनी को यह नाम इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी जाह्नवी रखा. फिल्म फरवरी 1997 में रिलीज हुई थी और जाह्नवी उसी साल पैदा हुईं. हालांकि, जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में कहा कि नाम फिल्म से पहले से पसंद था और इसका मतलब ‘पवित्रता’ है. फोटो साभार-@janhvikapoor/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
श्रीदेवी चाहती थीं कि जाह्नवी डॉक्टर बनें. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस बात को बताया था. जाह्नवी ने कहा था, ‘जब मैं छोटी थी, मम्मी चाहती थीं कि मैं डॉक्टर बनूं. पता नहीं क्यों, मैंने कहा ‘सॉरी मॉम, मेरे पास वो इंटेलेक्ट नहीं है.’ पापा बोनी कपूर ने श्रीदेवी को मनाया और वो फिल्म इंडस्ट्री में आ गईं. फोटो साभार-@janhvikapoor/Instagram
जाह्नवी को डांस बहुत पसंद है. फोर्ब्स इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ‘धड़क’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने कुछ महीनों तक कथक सीखा. उसके बाद भी स्पोरैडिक क्लासेस लीं, उन्हें कथक थेरेप्यूटिक लगता है. क्लासरूम में प्रैक्टिस करने की एनर्जी उन्हें पसंद है. फोटो साभार-@janhvikapoor/Instagram
जाह्नवी को साहित्य पसंद है और वो कविताएं लिखती हैं. ‘धड़क’ प्रमोशन के दौरान ईशान खट्टर ने बताया कि जाह्नवी की स्क्रिप्ट पर नोट्स थे. 2018 में गोवा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने मां श्रीदेवी के लिए सेल्फ-रिटेन कविता सुनाई थी. फोटो साभार-@janhvikapoor/Instagram
क्या आप जानते हैं कि अपनी फेवरेट वॉटर बॉटल का नाम उन्होंने ‘चुस्की’ रखा है. जाह्नवी के बारे में इस बात का खुलासा ईशान खट्टर ने वीडियो में किया था, जो वायरल हो गया था. इंटरनेट पर चुस्की का फैन पेज भी है, जहां मीम्स और अपडेट्स आते हैं. फोटो साभार-@janhvikapoor/Instagram
श्रीदेवी का लाडली को ट्रैवल करना बहुत पसंद है. उन्होंने बताया था कि अगर एक्ट्रेस न बनतीं तो ट्रैवल करतीं. उनका फेवरेट डेस्टिनेशन उदयपुर और फ्लोरेंस है. बचपन से पैरेंट्स के साथ फिल्म शूटिंग लोकेशन्स पर जाती थीं, इसलिए वह हमेशा खुद को एक खानाबदोश की तरह महसूस करती हैं. फोटो साभार-@janhvikapoor/Instagram
करीना कपूर खान के टॉक शो में जाह्नवी ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया था. उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने पिता बोनी कपूर को बिना बताए अचानक वेगास की ट्रिप प्लान कर ली थी . उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे झूठ बोला कि मैं फिल्म देखने जा रही हूं, लेकिन एलए से वेगास की फ्लाइट ले ली. वेगास में घूमी और सुबह वापस फ्लाइट पकड़ ली. उन्हें पता नहीं चला. मुझे लगता है कि इसी में मजा था.’ फोटो साभार-@janhvikapoor/Instagram
एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने कभी किसी लड़के को डेट पर नहीं बुलाया. उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत स्लाई हूं. मैं हिंट्स देती हूं, लेकिन तब तक साफ नहीं करती जब तक मुझे पता न चले कि सामने वाला इंटरेस्टेड है’. फोटो साभार-@janhvikapoor/Instagram
जाह्नवी ने वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने फ्यूचर पार्टनर में क्या गुण चाहती हैं . उनके मुताबिक, ‘वह वाकई में टैलेंटेड होना चाहिए और अपने काम के प्रति जुनूनी होना चाहिए. मुझे उनसे कुछ सीखने को मिलना चाहिए और मैं उनसे एक्साइटेड रहूं. सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत जरूरी है और हां, वह मेरे लिए दीवाना होना चाहिए. फोटो साभार-@janhvikapoor/Instagram
इसी इंटरव्यू में जान्हवी ने अपनी ड्रीम वेडिंग के बारे में भी बताया था. उनका सपना है कि उनकी शादी तिरुपति में हो. उन्होंने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि शादी रियल और इंटिमेट हो और मेरे करीब हो. मुझे कुछ बड़ा और फैंसी नहीं चाहिए. मैं कन्जीवरम जरी साड़ी पहनूंगी और शादी के बाद दावत होगी जिसमें मेरी पसंद का साउथ इंडियन खाना होगा… इडली, सांभर, दही चावल और खीर’. फोटो साभार-@janhvikapoor/Instagram

