Site icon Aaj Ki Baat

जिस गाने को नहीं गा सकीं लता मंगेशकर, आशा भोसले ने कर दिया अमर, अवॉर्ड भी जीता, आशा पारेख थीं नाखुश

जिस गाने को नहीं गा सकीं लता मंगेशकर, आशा भोसले ने कर दिया अमर, अवॉर्ड भी जीता, आशा पारेख थीं नाखुश


Last Updated:

Lata Mangeshkar vs Asha Bhosle : स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 1000 से ज्यादा फिल्मों में आवाज दी. करीब 30 हजार से ज्यादा गाने कई भाषाओं में गाए हैं. उन्होंने 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते. लता मंगेशकर ने हर तरह के गाने गाए हैं. उनकी छोटी बहन आशा भोसले ने भी हिंदी सिनेमा में अपना मुकाम बनाया. आशा बहुत ही अलग तरह के गाने गाती थीं. एक दौर ऐसा भी आया जब दोनों बहनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. एक बार तो जिस गाने को लता ने गाने से इनकार कर दिया, आशा भोसले ने उसी को अमर कर दिया. आशा पारेख को ताउम्र पहचान दी. यह गाना कौन सा था. लता मंगेशकर ने उसे गाने से क्यों इनकार कर दिया था, आइये जानते हैं….

1968 में धर्मंद्र ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर था. इस साल उनकी एक फिल्म ‘शिकार’ आई थी जिसमें आशा पारेख भी नजर आई थीं. ‘शिकार’ एक थ्रिलर फिल्म थी जिसका डायरेक्शन-प्रोडक्शन आत्माराम ने किया था. फिल्म मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड है. इसमें धर्मेंद्र-आशा पारेख और संजीव कुमार लीड रोल में थे. हेलेन का आइकॉनिक डांस था. रहमान, जॉनी वॉकर, बेला बोस, रमेश देव जैसे सितारे भी फिल्म में नजर आए थे. इस फिल्म के एक गाने ने आशा पारेख को ताउम्र पहचान दी. हालांकि इस गाने से वो खुश नहीं थे और फिल्म से हटवाना चाहती थीं. इसी गाने ने आशा भोसले को दूसरा फिल्मफेयर अवॉर्ड दिलवाया. आइये जानते हैं दिलचस्प किस्सा…

‘शिकार’ फिल्म की कहानी ध्रुव चटर्जी ने लिखी थी. स्क्रीनप्ले-डायलॉग अबरार अलवी ने लिखे थे. आत्माराम गुरुदत्त के बड़े भाई थे. उन्होंने यह फिल्म ‘गुरुदत्त’ को समर्पित की थी. शिकार हिंदी सिनेमा की चुनिंदा मर्डर मिस्ट्री फिल्म में शामिल है. फिल्म का म्यूजिक शंकर-जयकिशन ने कंपोज किया था. गाने हसरत जयपुरी ने लिखे थे. आशा भोसले को ‘पर्दे में रहने दो’ के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था.

फिल्म की शुरुआत में ही एक मर्डर होता है, उसके बाद कहानी बहुत ही इंटरेस्टिंग तरीके से आगे बढ़ती है. एक खास घटना को सामने लाने के लिए फिल्म में म्यूजिक का इस्तेमाल बहुत ही खूबसूरती से किया गया है. फिल्म का म्यूजिक ब्लॉकबस्टर था. हर गाना सुपरहिट था लेकिन एक गाना असाधारण था. यह गाना आशा भोसले ने गाया था. आशा भोसले को इस गाने के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. यह गाना था : पर्दे में रहने दो, पर्दा ना उठाओ. इस गाने के रिकॉर्ड होने की कहानी और भी दिलचस्प है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस कालजयी गाने को लता मंगेशकर ने गाने से इनकार कर दिया था. लता दीदी साफ-सुथरे गाने गाया करती थीं. उन्हें गाने के बोल पसंद नहीं थे. फिल्म की लीड एक्ट्रेस आशा पारेख गाना तो खुशी-खुशी शूट किया था. कोई दिक्कत नहीं आई लेकिन ट्रायल के बाद वो खफा हो गईं. उनसे किसी ने कहा दिया कि गाना अश्लील है. ऐसे में वो इस गाने को फिल्म से निकालने की जिद पर अड़ गईं.

उधर, म्यूजिक डायरेक्टर शंकर-जयकिशन हर हाल में यह गाना मूवी में रखना चाहते थे. ऐसे में प्रोड्यूसर परेशान हो गए. अगर गाना रखें तो आशा पारेख नाराज हो रही थीं, अगर ना रखें तो संगीतकार शंकर-जयकिशन का दिल दुख रहा था. किसी तरह बात बनी मगर लता मंगेशकर नहीं मानी. उनके इनकार करने के बाद यह गाना उनकी छोटी बहन आशा भोसले ने गाया था.

आशा पारेख की नाराजगी भी बहुत दिनों तक नहीं टिकी क्योंकि गाना रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया. इतना हिट हुआ कि इस फिल्म की पहचान बन गया. इस गाने ने आशा पारेख को भी अमर पहचान दी. जिस शिद्दत से इस गाने पर परफॉर्म किया, उसकी खूब प्रशंसा हुई. गाना इतना बड़ा हिट हुआ कि कई टीवी विज्ञापनों में इसके जिंगल बने. फिल्म का एक खूबसूरत गाना ‘जब से लागी तोहसे नजरिया’ एक खास माहौल बनाता है. इस गाने को लता मंगेशकर-आशा भोसले ने गाया था.

1968 में कमाई के मामले में ‘शिकार’ फिल्म 5वें नंबर पर थी. फिल्म में सभी कलाकारों का काम बहुत अच्छा था. हेलेन का रोल भी बहुत इंटरेस्टिंग था. शिकार के लिए जॉनी वॉकर को बेस्ट कॉमिक एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. फिल्म में आशा भोसले के तीन सोलो गाने थे. दो गाने हेलेने पर फिल्माए गए थे. एक गाना आशा पारेख पर फिल्माया गया था.

संजीव कुमार को इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. धर्मेंद्र के साथ संजीव कुमार की यह पहली फिल्म थी. धर्मेंद्र-आशा पारेख की यह दूसरी फिल्म थी. इससे पहले दोनों ने ‘आए दिन बहार के’ 1966 में काम किया था. 75 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 1 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म हिट थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version