Last Updated:
Jibh Saaf Karne Ka Tarika: जीभ की रोजाना सफाई आपको कई बीमारियों से बचा सकती है. जीभ पर जमी गंदगी आंतों में बैक्टीरिया को बढ़ाती है, इसलिए रोजाना दांतो के साथ जीभ को भी साफ करें. यहां आप जीभ को साफ रखने का आयुर्वेदिक तरीका जान सकते हैं.

Jibh Saaf Karne Ka Tarika: सुबह का समय शरीर के लिए बहुत अहम होता है. इस समय शरीर अंदर जमा गंदगी और टॉक्सिन को बाहर निकालने की प्रक्रिया में लगा रहता है. ऐसे में रोज सुबह उठकर दांत साफ करने के साथ जीभ को भी क्लीन करना जरूरी है. लेकिन यदि आप अक्सर जीभ की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं, तो छोटी सी लगने वाली ये गलती धीरे-धीरे आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है.
सुबह उठते समय जीभ पर जमी सफेद परत शरीर में जमा गंदगी और बैक्टीरिया का संकेत होती है. अगर इसे साफ नहीं किया जाए (Dirty Tongue Side Effects), तो ये टॉक्सिन दोबारा पेट में चले जाते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. इसके अलावा मुंह से बदबू आना, स्वाद ठीक से महसूस न होना, बैक्टीरिया बढ़ना और दांत कमजोर होना जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं. आयुर्वेद में जीभ साफ करना एक जरूरी आदत मानी गई है. इसे अपनाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है. जीभ साफ करने का तरीका भी बहुत आसान है, जिसे आप यहां जान सकते हैं.
जीभ साफ करने का सही तरीका (How do I get rid of a dirty tongue?)
– सबसे पहले टंग क्लीनर से हल्के हाथों से जीभ को 2–3 बार साफ करें.
– इसके बाद ब्रश से दांतों की सफाई करें और अच्छी तरह कुल्ला करें.
– अंत में ऑयल पुलिंग करें. इसके लिए मुंह में थोड़ा नारियल तेल लेकर कुछ मिनट तक घुमाएं और फिर बाहर निकाल दें. इसे यदि आप हफ्ते में 2-3 बार भी करें तो फायदेमंद होता है.
जीभ साफ करने के फायदे
जीभ को रोजाना साफ करने से मुंह की बदबू कम होती है, बैक्टीरिया घटते हैं और पाचन भी बेहतर होता है. जीभ हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है और इसका सीधा संबंध पाचन से होता है. मुंह की साफ-सफाई सही रहेगी, तो पाचन भी बेहतर रहेगा, क्योंकि मुंह में बनने वाली लार खाने को पचाने में मदद करती है. इसलिए रोज सुबह जीभ साफ करना अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं. यह छोटी सी आदत आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है.
About the Author

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.