जूही कपूर की वो फिल्म, जिसको बनाने में लगे 13 करोड़, साबित हुई फ्लॉप, नाकामी पर फूट-फूटकर रोया हीरो-डायरेक्टर

जूही कपूर की वो फिल्म, जिसको बनाने में लगे 13 करोड़, साबित हुई फ्लॉप, नाकामी पर फूट-फूटकर रोया हीरो-डायरेक्टर


Last Updated:

90 के दशक की स्टार एक्ट्रेस जूही चावला की एक फिल्म से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें थीं. करीब 13 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया और रिलीज से पहले इसका खूब शोर भी रहा. लेकिन सिनेमाघरों में आते ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. इसकी नाकामी का असर इतना गहरा पड़ा कि फिल्म के हीरो और डायरेक्टर दोनों ही टूट गए और अपनी मेहनत डूबते देख फूट-फूटकर रो पड़े. जानते हैं वो कौन सी फिल्म है…

Juhi Kapoor film budget Rs 13 crore proved to be super flop lead hero cried bitterly over failure

नई दिल्ली. 90 के दशक में बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनीं, जिनसे मेकर्स और सितारों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर उनका हाल उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा. ऐसी ही एक फिल्म में उस दौर की चर्चित एक्ट्रेस जूही कपूर नजर आई थीं. करीब 13 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया था और रिलीज से पहले इसे लेकर काफी चर्चा भी थी. लेकिन, सिनेमाघरों में आते ही फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. कहा जाता है कि इस नाकामी का असर फिल्म के हीरो और डायरेक्टर पर इतना गहरा पड़ा कि वह टूट गए और अपनी फिल्म की असफलता पर फूट-फूटकर रो पड़े. ये कौन सी फिल्म है और कौन है ये हीरो, इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है.

Despite having back-to-back successes at that time, one flop left his heart shattered. And not just him, the film’s director and lead actress also cried bitterly when the film failed to do well at the box office. Notably, it was also Shah Rukh’s first venture as a producer under the banner Dreamz Unlimited (now Red Chillies Entertainment).

साल 2000 में रोमांस, फैमिली ड्रामा, एक्शन और म्यूजिकल फिल्मों का अच्छा मिश्रण देखने को मिला. कहो न प्यार है, मिशन कश्मीर, मोहब्बतें, हेरी फेरी, जोश, धड़कन, बादल जैसी कई फिल्में रिलीज हुई, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा किया. लेकिन इसी साल जूही चावला की 13 करोड़ में बनी फिल्म रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ है.

The film is his 2000 release, Phir Bhi Dil Hai Hindustani. Directed by Aziz Mirza, it featured Shah Rukh Khan and Juhi Chawla as the lead pair. Besides the duo, Paresh Rawal. Govind Namdev, Satish Shah, Johnny Lever, Dalip Tahil, Mahavir Shah, Shakti Kapoor, and Neena Kulkarni appeared in supporting roles.

जूही के साथ फिल्म में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान नजर आए. फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद इसकी नाकामी ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया. अजीज मिर्जा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान और जूही चावला लीड रोल में थे. यह फिल्म सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि यह शाहरुख खान के प्रोडक्शन करियर की पहली फिल्म थी, जो उन्होंने जूही चावला और अजीज मिर्जा के साथ मिलकर अपने बैनर ड्रीम्ज़ अनलिमिटेड (अब रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट) के तहत बनाई थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

While speaking with one of his frequent co-stars, Preity Zinta, on her talk show Up Close And Personal With Preity Zinta, Shah Rukh opened up about Phir Bhi Dil Hai Hindustani, and shared that he considered it as one of the “biggest” flops of his career back then. He also discussed how heartbroken he was over its failure.

बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ 13 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी. 21 जनवरी 2000 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले हफ्ते में महज 5.08 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. भारत में इसकी कुल लाइफटाइम कमाई 18.20 करोड़ रुपये रही, जिसके चलते इसे फ्लॉप घोषित कर दिया गया. दुनियाभर में फिल्म ने 25.46 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

He told Preity, “Matlab, main zindagi mein kabhi bhi table par baithkar kisi film ke nahi chalne ke liye roya hun. Magar iss film ke liye hum teeno fut fut kar ro rahe the. Hum rote rehte the ki ye kya ho gaya humse. Hamari film Phir Bhi Dil Hai Hindustani bilkul nahi chali thi, wo hamari sabse badi flop thi (I mean, I've never sat at a table and cried over a film's failure. But for this film, all three of us were crying uncontrollably. We kept crying, wondering what had happened to us. Our film, Phir Bhi Dil Hai Hindustani, didn't do well at all. It was our biggest flop).”

प्रीति जिंटा के टॉक शो ‘अप क्लोज एंड पर्सनल विद प्रीति जिंटा’ में शाहरुख ने इस फिल्म की नाकामी पर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि यह उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक थी. शाहरुख ने कहा था, ‘मतलब, मैं जिंदगी में कभी भी टेबल पर बैठकर किसी फिल्म के न चलने के लिए नहीं रोया. मगर इस फिल्म के लिए हम तीनों फूट-फूट कर रो रहे थे. हम रोते रहते थे कि ये क्या हो गया हमसे. हमारी फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ बिल्कुल नहीं चली थी, वो हमारी सबसे बड़ी फ्लॉप थी.’

According to Box Office India, Phir Bhi Dil Hai Hindustani was made on a budget of Rs 13 crore. In its first week, it grossed slightly over Rs 5 crore. In India, its lifetime earning was Rs 18.2 crore, and it was declared a flop. Currently, the satirical film has an IMDb rating of 6.2 and is available on Netflix for subscribers.

हाल ही में जब फिल्म ने अपने 25 साल पूरे किए, तो निर्देशक अजीज मिर्जा ने इसकी प्रासंगिकता पर बात की. उन्होंने कहा, ‘आज भी अगर आप फिल्म देखें, तो यह उतनी ही प्रासंगिक है. आप छोटी-छोटी चीजें देखिए – वो दंगे खुद करवाता है और फिर हवन में बैठता है, दंगे बंद करवाने के लिए. दंगे किसी और चीज पर थे, उसने उसे हिंदू-मुस्लिम पर शिफ्ट कर दिया ताकि ध्यान इधर से हट जाए. ये सब चीजें की गई थीं.’

The story revolves around the love-cum-hate relationship between two journalists: a loudmouthed Ajay Bakshi (Shah Rukh) and an intelligent, witty Ria Banerjee (Juhi). Ajay plans a fake attack for ratings, but it turns real when Mohan (Paresh) kills a powerful politician’s relative to avenge his daughter. As riots erupt, Ajay and his rival journalist Ria uncover the truth and fight corruption.

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह शुरू में ड्रीम्ज अनलिमिटेड में निवेश नहीं कर पाए थे. उन्होंने बताया, ‘हमने तय किया था कि हम पांच-पांच लाख रुपये निवेश करेंगे. मेरे पास पांच लाख भी नहीं थे. मैंने आखिर में पांच लाख लगाए. मैं बहुत ईमानदारी से कह रहा हूं.’ उनके बेटे ने उनसे कहा था कि उन्हें यह फिल्म सीरियस बनानी चाहिए थी, सटायर नहीं, तो शायद लोग समझ पाते.

Meanwhile, last year, director Aziz Mirza spoke about Phir Bhi Dil Hai Hindustani, which marked 25 years since its release, and shared how the themes explored in the film are still relevant. “Even if you see the film today, it is still so relevant. You see the little things – vo dange khud karvaata hai aur phir hawan mein baithta hai dange band karvaane ke liye. Dange kisi aur cheez par the, he shifted it to Hindu-Muslim so that dhyaan idhar se hattjaaye. All these things were done,” he said.

‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ की कहानी दो पत्रकारों के इर्द-गिर्द घूमती है- शाहरुख खान के किरदार अजय बक्शी, जो केटीवी चैनल के बेबाक रिपोर्टर हैं और जूही चावला का किरदार रिया बनर्जी, जो प्रतिद्वंद्वी चैनल गैलेक्सी के लिए काम करती हैं. फिल्म में परेश रावल, गोविंद नामदेव, सतीश शाह, जॉनी लीवर, दलीप ताहिल, महावीर शाह, शक्ति कपूर और नीना कुलकर्णी ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं . कहानी तब ट्विस्ट लेती है जब परेश रावल का किरदार मोहन जोशी एक शक्तिशाली नेता के रिश्तेदार को मार देता है. वो ये सब अपनी बेटी के बलात्कार का बदला लेने के लिए करता है. इसके बाद अजय और रिया मिलकर उसे इंसाफ दिलाने की कोशिश करते हैं.

When the film marked its 18th anniversary, Shah Rukh Khan took to X (formerly Twitter) to express his regret over the film’s failure. But he shared that the setback made him stronger. In his post shared on January 21, 2018, he wrote, “This one was special. It was a complete disaster and was completely written off. Our failure made us, Aziz @iam_juhi & me stronger. Love PBDHH.” The film was jointly produced by the three of them.

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहने के बावजूद, इस फिल्म के संगीत को काफी सराहा गया था. जतिन-ललित ने संगीत दिया था और जावेद अख्तर ने सारे गाने लिखे थे. टाइटल ट्रैक ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ और ‘आई एम द बेस्ट’ जैसे गाने काफी हिट हुए थे. प्लैनेट बॉलीवुड ने एल्बम को 8.5 स्टार दिए थे और इसे जतिन-ललित से एक सुखद आश्चर्य बताया था .

Despite the film’s box-office failure, Phir Bhi Dil Hai Hindustani received praise for its soundtrack. The music was composed by Jatin–Lalit who also composed the background score, assisted by their brother-in-law Aadesh Shrivastava. All of the lyrics were written by Javed Akhtar. Its soundtrack included hits such as "Phir Bhi Dil Hai Hindustani" and "I’m The Best".

21 जनवरी 2018 को जब फिल्म ने 18 साल पूरे किए, तो शाहरुख ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था, ‘यह वाली स्पेशल थी. यह कंपलीट डिजास्टर थी और पूरी तरह राइट ऑफ कर दी गई थी. हमारी नाकामी ने अजीज, जूही और मुझे मजबूत बनाया. लव फिर भी दिल है हिंदुस्तानी.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *