Site icon Aaj Ki Baat

‘तू विलेन है?’, बॉबी देओल के खलनायक बनने पर कुछ ऐसा था पिता धर्मेंद्र का रिएक्शन, बेटे से पूछ बैठे थे ये सवाल

‘तू विलेन है?’, बॉबी देओल के खलनायक बनने पर कुछ ऐसा था पिता धर्मेंद्र का रिएक्शन, बेटे से पूछ बैठे थे ये सवाल


Last Updated:

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में बॉबी देओल ने एक बेरहम विलेन का किरदार निभाया था. बॉबी देओल ने हाल ही में एक्टर ने अपने पिता धर्मेंद्र के रिएक्शन को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया. बॉबी ने बताया कि जब यह फिल्म रिलीज हुई, तो उनके पिता धर्मेंद्र उनके इस नेगेटिव रोल के फैसले से पूरी तरह खुश नहीं थे. फिल्म में बॉबी का खूंखार अंदाज देखकर दिग्गज एक्टर ने हैरान हो गए थे. इसके बाद बॉबी को उन्हें समझाना पड़ा था कि किरदार भले ही विलेन का है, लेकिन बेहद दमदार है.

नई दिल्ली. बॉबी देओल बॉलीवुड के दमदार सितारों में से एक हैं. उनके करियर की दूसरी पारी की शुरुआत सलमान खान की ‘रेस’ 3′ से हुई थी. इसके बाद उन्होंने प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम में निगेटिव रोल निभाकर महफिल लूट ली, लेकिन उनके करियर का असली टर्निंग पॉइंट तब आया, जब उनके हाथ संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल लगी.

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में बॉबी के खतरनाक विलेन के किरदार ने तहलका मचा दिया. इस फिल्म ने उनको एक बार फिर मेनस्ट्रीम सिनेमा के टॉप पर ला खड़ा किया, जिसके बाद उन्हें बड़े बजट की फिल्मों और शोज के ऑफर मिलने लगे. हालांकि, हाल ही में बॉबी ने एक दिलचस्प खुलासा किया कि पिता धर्मेंद्र उनके इस नेगेटिव रोल पर क्या रिएक्शन था.

फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर ने एक ऐसे एंटी-हीरो का किरदार निभाया है, जो अपने पिता और परिवार पर हुए हमले का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है. फिल्म में उनके इस परिवार के दुश्मन और चचेरे भाई अबरार हक का रोल बॉबी देओल ने निभाया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉबी देओल फिल्म के सेकेंड हाफ में महज कुछ मिनटों के लिए ही पर्दे पर नजर आए थे, लेकिन उनके उस खूंखार अंदाज और दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. दिलचस्प बात यह है कि बॉबी को इस फिल्म में कास्ट किए जाने के पीछे एक वायरल फोटो थी.

एक स्पोर्ट इवेंट के दौरान उदास और गंभीर बैठे बॉबी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का ध्यान खींचा. शेखर सुमन के शो शेखर टुनाइट में इस किस्से को याद करते हुए बॉबी ने बताया, ‘जब मुझे संदीप रेड्डी वांगा का फोन आया, तो उन्होंने मुझसे कहा था कि इस तस्वीर में जो तुम्हारे चेहरे के एक्सप्रेशन हैं, मुझे वो बहुत पसंद आए और मैं तुम्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता हूं.’

बॉबी ने फिल्म में अपने विलेन बनने पर पिता धर्मेंद्र के रिएक्शन का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया, ‘जब एनिमल रिलीज हुई, तो पापा ने मुझसे पूछा- तू विलेन है? मैंने जवाब दिया- हांजी पापा, लेकिन रोल बहुत अच्छा है. पापा भी कहते थे लॉर्ड बॉबी बन गया है तू’ रणबीर कपूर की इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे सितारे नजर आए थे. दुनियाभर में एनिमल ने 900 करोड़ से ज्यादा की बंपर कमाई की थी.

‘एनिमल’ की सफलता के बाद बॉबी देओल की डिमांड अचानक बढ़ गई और वह फिर तीन बड़े बजट की पैन-इंडिया फिल्मों ‘कंगुवा’, ‘डाकू महाराज’ और ‘हरि हर वीर मल्लु’ में खूंखार विलेन के रोल में नजर आए. इनमें से ‘कंगुवा’ बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई, जबकि बाकी दोनों फिल्में सुपरहिट साबित हुईं. इसके अलावा, बॉबी ने आर्यन खान की चर्चित वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी एक बेहद अहम किरदार निभाया.

बॉबी देओल के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो उनकी अगली फिल्म अनुराग कश्यप की बंदर होने वाली है. इसके अलावा, वह यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ में भी नजर आएंगे, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं. वहीं, बॉबी थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन में खूंखार विलेन के किरदार में दिखाई देंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version