Site icon Aaj Ki Baat

थलापति विजय के साथ 1 दिन में घटी 2 घटनाएं, नॉमिनेशन से पहले की मदद, रैली में फिल्मी डायलॉग्स मारने हुए ट्रोल

थलापति विजय के साथ 1 दिन में घटी 2 घटनाएं, नॉमिनेशन से पहले की मदद, रैली में फिल्मी डायलॉग्स मारने हुए ट्रोल


Last Updated:

सुपरस्टार थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल कर दिया. इस दौरान उनके साथ दो घटनाएं घटीं. एक लिए उनकी तारीफ हो रही है, जबकि दूसरी के लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, नॉमिनेशन फाइल करने से पहले विजय ने बाइक से गिरने वाले एक कपल का अपनी वैन से उतरकर हाल जाना. वहीं, नॉमिनेशनल के बाद उन्होंने रैली में फिल्मी डायलॉग्स मारे तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा.

ख़बरें फटाफट

थलापति विजय ने नॉमिनेशन फाइल कर दिया है. (फाइल फोटो)

मुंबई. तमिल सुपरस्टार थलापति विजय ने तमिलनाडु चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल कर दिया है. उन्होंने त्रिची में नॉमिनेशन फाइल किया. विजय का नॉमिनेशन से पहले और बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में उनकी तारीफ हो रही है, जबकि दूसरी वीडियो के लिए उन्हें आलोचना का सामना कर पड़ रहा है. दरअसल, तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने गुरुवार को त्रिची रोड शो के दौरान अचानक अपनी वैनिटी वैन से उतरकर एक कपल की मदद की, जो बाइक से गिर गए थे. वहीं, नॉमिनेशन के बाद उन्होंने त्रिची ईस्ट में एक रैली को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने फिल्मी डायलॉग्स बोले. इसके लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

थलापति विजय गुरुवार को चेन्नई से त्रिची पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. इसके बाद उन्होंने रोड शो किया, जिसमें वे वाहन की सनरूफ से सपोर्ट्स का अभिवादन कर रहे थे और सड़क के दोनों ओर भीड़ लगी थी. इस कार्यक्रम के वीडियो क्लिप्स में भीड़ का जबरदस्त उत्साह दिख रहा है, लोग काफिले के साथ दौड़ रहे हैं और विजय के लिए जयकार कर रहे हैं.



Source link

Exit mobile version