Site icon Aaj Ki Baat

थलापति विजय फैमिली ट्री: फिल्मी विरासत से राजनीति तक, ऐसा है TVK चीफ का परिवार और रिश्तों का सफर

थलापति विजय फैमिली ट्री: फिल्मी विरासत से राजनीति तक, ऐसा है TVK चीफ का परिवार और रिश्तों का सफर


Last Updated:

Thalapathy Vijay Family Tree: फिल्मी विरासत से निकला यह चेहरा अब राजनीति में नई कहानी लिखता दिखाई दे रहा है. थलापति विजय के लिए यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि सालों से जनता के साथ बने रिश्ते और भरोसे की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जा रही है. चलिए बताते हैं कि विजय के परिवार में कौन-कौन हैं और वह क्या करते हैं…

नई दिल्ली. तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय अब राजनीति में भी इतिहास रचते नजर आ रहे हैं. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में उनकी पार्टी टीवीके लगातार बढ़त बनाए हुए है और राज्य की सत्ता तक पहुंच लगभग तय मानी जा रही है. बड़े पर्दे पर सालों तक जनता के दिलों पर राज करने वाले थलापति विजय अब असली राजनीति में भी लोगों की सबसे बड़ी उम्मीद बन चुके हैं. यही वजह है कि विजय के घर से लेकर उनके समर्थकों तक जश्न का माहौल है. परिवार की खुशी, फैंस का जुनून और समर्थकों की भीड़ बता रही है कि यह सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि एक भावनात्मक लहर है. निर्देशक पिता की फिल्मी विरासत से शुरू हुआ यह सफर अब मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचता दिखाई दे रहा है और पूरा तमिलनाडु इस ऐतिहासिक पल का गवाह बन रहा है. इसी बीच जानिए विजय के परिवार में कौन-कौन सदस्य शामिल हैं?

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलागा वेट्ट्री कझगम (TVK) के संस्थापक थलापति विजय की फैमिली ट्री न सिर्फ फिल्मी विरासत की मिसाल है, बल्कि सादगी, संघर्ष और पारिवारिक मूल्यों की भी. 22 जून 1974 को जोसेफ विजय चंद्रशेखर के रूप में जन्मे विजय आज एक्टर, सिंगर, प्रोड्यूसर और राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते हैं. उनका पूरा परिवार सिनेमा से गहरा जुड़ा रहा है, जो उनकी सफलता की नींव बना.

विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध तमिल फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं. उन्होंने 1970-80 के दशक में कई हिट फिल्में दीं. उन्होंने ही विजय को बाल कलाकार के रूप में इंट्रोड्यूस किया और बाद में 1992 की फिल्म ‘नालैया थीरपू’ से हीरो के रूप में लॉन्च किया. चंद्रशेखर ईसाई परिवार से हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

विजय की मां शोभा चंद्रशेखर भी एक प्रतिभाशाली प्लेबैक सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर हैं. उन्होंने कई तमिल फिल्मों में गाने गाए और विजय की कई फिल्मों में खास भूमिका निभाई. शोभा हिंदू परिवार से हैं. इस अंतरधार्मिक विवाह ने परिवार को एक अनोखी पहचान दी. शोभा विजय की सबसे बड़ी समर्थक रहीं और आज भी उनके राजनीतिक सफर में सक्रिय हैं.

विजय की एक छोटी बहन विद्या चंद्रशेखर थी, जो मात्र दो साल की उम्र में चल बसी. बहन की मौत ने छोटे विजय को गहरा सदमा पहुंचाया. पहले बातूनी और शरारती बच्चे विजय इस घटना के बाद शांत और अंतर्मुखी हो गए. विजय अपनी बहन की याद में अपनी प्रोडक्शन कंपनी का नाम वी.वी. प्रोडक्शंस (विद्या-विजय) रखा. उन्होंने बहन की स्मृति में कई सामाजिक कार्य भी किए.

विजय का एक बड़ा भाई भी है, जिसका नाम वीएएस राघवेंद्र है. भाई राघवेंद्र ने फिल्मों से दूरी बनाते हुए प्राइवेट बिजनेस सेक्टर में बेहतर कैरियर बनाना पसंद किया और वह चर्चा से दूर जिंदगी बिताते हैं.

विजय ने 25 अगस्त 1999 को संगीता सोर्नलिंगम से शादी की. संगीता श्रीलंकाई तमिल मूल की हैं, जो लंदन में पली-बढ़ीं. वे एक व्यवसायी परिवार से हैं. दोनों की मुलाकात विजय की फिल्म ‘पूवे उनक्कागा’ देखने के बाद हुई थी. संगीता विजय की बड़ी फैन थीं. दोनों की शादी ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से हुई. करीब 27 साल चली इस शादी में हाल ही में 2026 में तलाक के लिए अर्जी दी गई है.

विजय-संगीता के दो बच्चे हैं. उनका बेटा जेसन संजय साल 2000 में पैदा हुआ. जेसन संजय ने फिल्म ‘सिग्मा’ से पहली बार डायरेक्टर बनने की तैयारी की है. मां- पिता के वीच हुए विवाद के बाद जेसन ने हाल ही में अपने नाम से पिता का सरनेम हटाकर मां के सरनेम का सपोर्ट करने का तरीका दिखाया है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फेमस पिता को भी अनफॉलो कर दिया है.

विजय-संगीता के बेटे के जन्म के 5 साल बाद घर में फिर किलकारियां गूंजी और साल 2005 में उनकी बेटी दिव्या शाशा का हुआ. उन्होंने फिल्म ‘थेरी’ (2016) में विजय की बेटी का किरदार निभाया था. वह आज बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और मीडिया की सुर्खियों से दूर रहती हैं.

फिल्मों में ब्लॉकबस्टर सफलता हासिल करने के बाद विजय ने 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम यानी TVK की शुरुआत की. इसके बाद से उनका परिवार भी लगातार चर्चा में रहने लगा. फैंस अब सिर्फ उनकी फिल्मों के साथ उनके निजी जीवन और परिवार से जुड़ी हर खबर में दिलचस्पी दिखाते हैं. एक तरफ विजय का परिवार फिल्म, संगीत और कला से जुड़ा रहा तो दूसरी तरफ अब राजनीति की नई पारी ने इस परिवार को नई पहचान दी है. यही वजह है कि थलापति विजय का फैमिली ट्री आज साउथ इंडिया ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है.



Source link

Exit mobile version