दिल जीत लेगा ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का नया गाना ‘ए खुदा’, अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की दिखी गजब केमिस्ट्री

दिल जीत लेगा ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का नया गाना ‘ए खुदा’, अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की दिखी गजब केमिस्ट्री


Last Updated:

गिन्नी वेड्स सनी 2 का नया गाना ‘ए खुदा’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. अविनाश तिवारी और मेधा शंकर पर फिल्माया गया ये गाना प्यार और जुदाई के दर्द को बेहद इमोशनल अंदाज में दिखाता है, जो सीधे दिल को छू जाता है.

ख़बरें फटाफट

दिल जीत लेगा 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का नया गाना 'ए खुदा'Zoom

नई दिल्ली. गिन्नी वेड्स सनी 2 का नया गाना “ए खुदा” रिलीज हो गया है और आते ही लोगों के दिलों में जगह बना रहा है. अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की इस फिल्म का ये गाना पूरी तरह इमोशनल फील लेकर आया है.

पहले गाने ‘छाप तिलक’ जहां मस्ती और एनर्जी से भरा था, वहीं ‘ए खुदा’ बिल्कुल अलग मूड में है. ये गाना प्यार, दर्द और यादों को बहुत ही सादगी से दिखाता है.गाने के वीडियो में सनी के दिल की हालत नजर आती है. उसमें पुराने पल, यादें और टूटे रिश्ते का दर्द साफ दिखता है. ये गाना खास तौर पर उन लोगों को ज्यादा महसूस होगा, जिन्होंने कभी प्यार में गहराई से कुछ झेला हो.

इमोशंस से भरपूर है गाना

इस गाने को उस्मान खान ने लिखा और कंपोज किया है, जबकि अल्तमाश फरीदी ने अपनी दमदार आवाज दी है. उनकी सिंगिंग गाने को और भी ज्यादा इमोशनल बना देती है. अविनाश तिवारी ने कहा कि हर लव स्टोरी में म्यूजिक बहुत अहम होता है, खासकर तब जब कहानी में इमोशनल मोड़ आता है. उनके मुताबिक “ए खुदा” सनी के दिल के उन एहसासों को दिखाता है, जो वो गिन्नी के लिए महसूस करता है. इस गाने की शूटिंग भी उनके लिए काफी इमोशनल रही.

दिल जीत लेगा गाना

वहीं मेधा शंकर का कहना है कि जहां पहला गाना खुशियों से भरा था, वहीं ये गाना किरदारों का सॉफ्ट और दर्द भरा पहलू सामने लाता है. उनके मुताबिक ये ऐसा गाना है जो खत्म होने के बाद भी दिल में रह जाता है. अल्तमाश फरीदी ने भी कहा कि ये सिर्फ एक सैड सॉन्ग नहीं है, बल्कि ब्रेकअप के बाद के अकेलेपन और सवालों को दिखाता है. उन्होंने इस गाने को पूरे दिल से गाया है.

बता दें कि फिल्म को ज़ी स्टूडियोज और सौंदर्या प्रोडक्शन प्रेजेंट कर रहे हैं. इसे विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन प्रशांत झा ने किया है. ये फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिलहाल “ए खुदा” गाना म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर आ चुका है और तेजी से लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *