Site icon Aaj Ki Baat

दूसरे दिन लड़खड़ाई ‘दृश्यम 3’, गिरावट के बावजूद डबल डिजिट में कलेक्शन, ‘चांद मेरा दिल’ ने ‘एक दिन’ को छोड़ा पीछे

दूसरे दिन लड़खड़ाई ‘दृश्यम 3’, गिरावट के बावजूद डबल डिजिट में कलेक्शन, ‘चांद मेरा दिल’ ने ‘एक दिन’ को छोड़ा पीछे


Last Updated:

Drishyam 3 vs Chand Mera Dil Box Office Day 2: मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की. हालांकि दूसरे दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट नजर आई, लेकिन फिर भी फिल्म ने डबल डिजिट में बिजनेस किया. वहीं, 22 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म चांद मेरा दिल की शुरुआत बहुत कम कमाई के साथ हुई.

नई दिल्ली. सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 गुरुवार को सिनेमाघरों रिलीज हो गई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद मजबूत शुरुआत की है. हालांकि, पहले दिन के मुकाबले शुक्रवार को कलेक्शन में मामूली गिरावट जरूर देखी गई, इसके बावजूद फिल्म ने भारत में महज दो दिनों के भीतर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. दूसरी तरफ, 22 मई को रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा मूवी चांद मेरा दिल की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है.

ट्रेड वेबसाइड सैकनिल्क के मुताबिक, शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में करीब 30.3 फीसदी की गिरावट आई और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ भारत में फिल्म की कुल कमाई अब 26.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. इससे पहले गुरुवार को फिल्म ने 51 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ भारत में 15.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन भारत से 18.37 करोड़ और ओवरसीज मार्केट से 25 करोड़ रुपये बटोरकर फिल्म ने दुनिया भर में 43.37 करोड़ रुपये का ग्रोस बिजनेस किया. हालांकि दूसरी तरफ, प्रोडक्शन हाउस आशीर्वाद सिनेमाज का दावा है कि ‘दृश्यम 3’ ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 50.35 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल की सबसे बड़ी फिल्म एल2 एम्पुरान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है, जिसने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ही 32.10 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था, लेकिन मोहनलाल की बाकी हालिया फिल्मों के मुकाबले इस सस्पेंस-थ्रिलर का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है.

अगर इसकी तुलना सुपरस्टार की पिछली फिल्मों से करें, तो उनकी बेहद लोकप्रिय रही क्राइम थ्रिलर थुडरुम ने दो दिनों में 14.30 करोड़ रुपये जुटाए थे, जबकि रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म हृदयपूर्वम ने महज 5.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, उनकी बड़े बजट की मूवी वृषभ तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह ढेर हो गई थी और भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 1.64 करोड़ रुपये में सिमट गया था. इस लिहाज से दृश्यम 3 की कहानी दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में काफी कामयाब रही है.

अब बात करते हैं ‘चांद मेरा दिल’ के पहले दिन की कमाई की. अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक ड्रामा फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस मूवी को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. इसका सीधा असर फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है.

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘चांद मेरा दिल’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. देशभर में लगे करीब 4944 शोज से यह फिल्म अपने ओपनिंग डे पर भारत में सिर्फ 2.90 करोड़ का ही नेट कलेक्शन कर पाई है. फिर भी यह जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रही, जिसे 1.15 करोड़ की ओपनिंग मिली थी.

बताते चलें कि विवेक सोनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी चांदनी (अनन्या पांडे) और आरव (लक्ष्य) के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों की मुलाकात हैदराबाद में कॉलेज के दिनों के दौरान होती है, जहां दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दोनों को एक अनप्लांड प्रेग्नेंसी का सामना करना पड़ता है. शादी के बाद असल जिंदगी की जिम्मेदारियों, दबाव और फ्रस्ट्रेशन के चलते उनके रिश्ते में दरार आने लगती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version