‘द ट्रेटर्स 2’: मल्लिका शेरावत के बाद अब सामने आए इन कंटेस्टेंट्स के नाम, करण जौहर ने शुरू की शो की शूटिंग

‘द ट्रेटर्स 2’: मल्लिका शेरावत के बाद अब सामने आए इन कंटेस्टेंट्स के नाम, करण जौहर ने शुरू की शो की शूटिंग


Last Updated:

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में मल्लिका शेरावत के साथ रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, मुनव्वर फारूकी और अन्य सेलिब्रिटीज के शामिल होने की खबर है. शो की शूटिंग जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शुरू होने वाली है. करण जौहर पहले ही लोकेशन पर पहुंच चुके हैं और वहां से अपडेट्स शेयर कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

'द ट्रेटर्स 2': मल्लिका शेरावत के बाद अब सामने आए इन कंटेस्टेंट्स के नामZoom

‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन को लेकर बज बना हुआ है.

नई दिल्ली. करण जौहर के रियालिटी शो द ट्रेटर्स के पहले सीजन को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था. इस शो में कई सारे सेलेब्स एक ही छत के नीचे नजर आए थे. पिछले सीजन में अंशुला कपूर, आशीष विद्यार्थी, जन्नत जुबैर, उर्फी जावेद, मुकेश छाबरा, लक्ष्मी मंचू समेत कई सितारों का शानदार गेम प्लान दिखा था. अब इस सीजन में एक बार फिर करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए इस रियालिटी शो में कई सितारे एक ही जगह पर नजर आएंगे. अमेजन प्राइम वीडियो के इस साल के स्लेट के ऐलान के बाद से शो को लेकर ऑडियंस के बीच काफी उत्साह है.

मीडिया रिपोर्ट्स में मल्लिका शेरावत का नाम सामने आया. उनके नाम को लेकर बज बना हुआ है और इसके बीच अब कई अन्य नाम भी सामने आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल भी कई सारे चर्चित नाम शो का हिस्सा होने वाले हैं. इस बार शो में रिया चक्रवर्ती, शालिनी पासी, फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान, मुनव्वर फारूकी, दिलीप ताहिल और कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू) भी नजर आ सकते हैं. इन सभी कंटेस्टेंट्स की मौजूदगी से शो में अलग-अलग पर्सनैलिटी और गेमप्ले का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा.

कहां होगी ‘ट्रेटर्स 2’ की शूटिंग?

करण जौहर ने दिया हिंट

‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वो एक ऐसी जगह पर शूट कर रहे हैं जहां दूर-दूर तक सिनेमा का नामो-निशान नहीं है. उन्हें FOMO हो रहा है क्योंकि वो धुरंधर 2 नहीं देख पा रहे हैं. हालांकि बता दें कि अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

करण जौहर का इंस्टा पोस्ट

करण जौहर के शो की शुरुआत पिछले साल हुई थी. ये एक टास्क बेस्ड रियालिटी शो है जिसमें सभी को मिलकर एक टास्क पूरा करना होता है, लेकिन असली खेल तब शुरू होता है जब उन्हें अपनों के बीच से गद्दार को चुनना होता है. ये अमेरिकन शो द ट्रेटर्स की तरह है.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *