Site icon Aaj Ki Baat

धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना के हाथ लगी बड़ी फिल्म, दैत्य गुरु शुक्राचार्य बनकर जीतेंगे दिल, फर्स्ट लुक जारी

धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना के हाथ लगी बड़ी फिल्म, दैत्य गुरु शुक्राचार्य बनकर जीतेंगे दिल, फर्स्ट लुक जारी


Last Updated:

‘धुरंधर’ की अपार सफलता के बाद अब अक्षय खन्ना के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है. धुरंधर की तरह इस फिल्म में भी अक्षय एक अलग तरह के रोल में नजर आने वाले हैं. फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

नई दिल्ली. ‘धुरंधर’ के बाद अब अक्षय खन्ना एक बार फिर एक अलग और दमदार अवतार में नजर आने वाले हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘महाकाली’ से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है. इस फिल्म में वह असुर गुरु शुक्राचार्य के रोल में नजर आने वाले हैं.

धुरंधर में रहमान डकैत का रोल निभाकर अक्षय खन्ना ने फैंस का दिल जीत लिया था. फिल्म में उन्होंने रोल से न सिर्फ सभी का दिल जीता, बल्कि फिल्म से लाइमलाइट भी लूट ले गए थे. अब वह फिर से अपनी अगली फिल्म में दमदार रोल में नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म से उनका लुक सामने आया है.

अक्षय खन्ना के जन्मदिन के मौके पर फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘महाकाली’ से अक्षय खन्ना का एक बिहाइंड-द-सीन फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अक्षय खन्ना इस फिल्म के जरिए तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं. इस फिल्म में वह ‘शुक्राचार्य’ के किरदार में आने वाले हैं, जिन्हें एक शक्तिशाली असुर गुरु के रूप में दिखाया जाएगा. उनका लुक सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

प्रशांत वर्मा की ‘महाकाली’ सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है. बड़े लेवल पर बन रही इस फिल्म में भूमि शेट्टी भी लीड रोल में हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि यूनिवर्स की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म साबित होगी.

फिल्म पूजा अपर्णा कोलूरु निर्देशित कर रही हैं.अक्षय का ये लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वह आग की तरह फेल गया है. अक्षय के इस नए अवतार को लेकर फैंस काफी खुश हैं.

फिल्ममेकर वर्मा ने तो अक्षय खन्ना की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए पोस्ट शेयर कर लिखा है कि अक्षय खन्ना एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें खुद को साबित करने के लिए किसी भी तरह के दिखावे की जरूरत नहीं है. उनकी एक्टिंग, स्क्रीन प्रेजेंस बहुत ही अलग है.

उनकी कई ऐसी चीजें हैं, जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती है. उन्होंने कहा कि अक्षय के साथ काम करना गर्व की बात है. वैसे ‘महाकाली’ के अलावा भी अक्षय खन्ना और भी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. वह फिल्म ‘इक्का’ में भी नजर आएंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version