Site icon Aaj Ki Baat

‘धुरंधर’ देख बौखलाया पाकिस्तान? बना डाली फिल्म ‘मेरा ल्यारी’, अब कर रहा सच्चाई दिखाने का दावा, आई रिलीज डेट

‘धुरंधर’ देख बौखलाया पाकिस्तान? बना डाली फिल्म ‘मेरा ल्यारी’, अब कर रहा सच्चाई दिखाने का दावा, आई रिलीज डेट


Last Updated:

नई दिल्ली. पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. कुछ ही हफ्तों में आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. फिर 19 मार्च को फिल्म का दूसरा पार्ट आया जिसने और बड़ा धमाका किया. ‘धुरंधर द रिवेंज’ सबसे तेजी से 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली फिल्म बन गई है.

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने भारत में शानदार कमाई की. फिल्म की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही. विदेशों में भी इसे काफी पसंद किया गया. भारत में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म का खुमार अभी तक सिर चढ़कर बोल रहा है.

फिल्म की जितनी चर्चा भारत में हुई, उतना ही इसपर पाकिस्तान में बवाल मचा. पड़ोसी मुल्क में भारतीय फिल्म को बैन कर दिया गया, लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद पाकिस्तानी ऑडियंस ने न सिर्फ फिल्म को धांसू बताते हुए इसकी जमकर तारीफ की बल्कि साथ ही वो मेकर्स के विजन के मुरीद हो गए.

‘धुरंधर’ की पूरी कहानी ल्यारी में बेस्ड थी. फिल्म में हमजा यानी कि रणवीर सिंह के किरदार को ल्यारी पर कब्जा करते दिखाया गया है. फिल्म के दूसरे पार्ट जिसका नाम ही ‘धुरंधर द रिवेंज’ है, उसमें आदित्य धर दिखाते हैं कि स्पाई हमजा ल्यारी की तख्त पर अपना कब्जा जमा लेता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस भारतीय फिल्मों को भले ही पाकिस्तानी ऑडियंस ने प्रोपेगेंडा के तौर पर नहीं देखा. फिल्म को एंटरटेनमेंट के तौर पर देखा गया और पसंद भी किया. लेकिन ल्यारी में हुई बमबारी की गूंज पाकिस्तान के पॉलिटिकल गलियारों में जरूर सुनाई दी.

अब पाकिस्तान ने भारतीय फिल्म ‘धुरंधर’ का जवाब देने के लिए अपनी फिल्म ‘हमारा ल्यारी’ का ऐलान किया है. इस फिल्म में मेकर्स ने ल्यारी की सच्चाई सामने पेश करने का दावा किया है. पाकिस्तानी मेकर्स का कहना था कि धुरंधर में ल्यारी की नेगेटिव इमेज पेश की गई है. अब वो अपनी फिल्म के जरिए इसे सुधारने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘मेरा ल्यारी’ नामक फिल्म का निर्माण किया गया है, जिसकी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर आयशा उमर हैं. इस प्रोजेक्ट की जानकारी खुद आयशा उमर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की.

उन्होंने पोस्ट पर लिखा, ‘ ‘मेरा ल्यारी’ अब दुनिया से मिलने के लिए तैयार है. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनकी फिल्म का प्रीमियर 8 मई 2026 को लंदन स्थित ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में आयोजित होने वाले 28वें यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में होगा’.

एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर अपनी फिल्म की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ये उनका पहला प्रोजेक्ट है जिसमें वो सही तरीके से एक्टिंग करते दिखेंगी. उन्होंने लिखा कि ये ल्यारी की सच्ची कहानी को पर्दे पर दिखाने का मौका है. वो अपनी फिल्म के जरिए ल्यारी की कहानी को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version