Site icon Aaj Ki Baat

‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले दीपिका पादुकोण संग दिखे रणवीर सिंह, प्रोड्यूसर की शादी में दिए मुस्कुराते हुए पोज

‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले दीपिका पादुकोण संग दिखे रणवीर सिंह, प्रोड्यूसर की शादी में दिए मुस्कुराते हुए पोज


Last Updated:

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय बाद एक साथ स्पॉट हुए. दोनों स्टाइलिस्ट एका लखानी- प्रोड्यूसर रवि भगचंदका की शादी में शामिल हुए. इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दोनों को मुस्कुराते हुए फोटो के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है. इस शादी समारोह में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए.

ख़बरें फटाफट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ स्पॉट हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @houseofbraganza)

मुंबई. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के सबसे फेवरिट कपल्स में से एक हैं. फैंस को कपल गोल्स देते हैं. दोनों अब साथ में बहुत कम दिखते हैं. बेटी दुआ के जन्म के बाद दोनों ने पब्लिक अपीयरेंस से दूरी बना ली थी. ‘धुरंधर’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बावजूद रणवीर को मीडिया इवेंट्स में कम ही देखा गया है. हालांकि, हाल ही में दोनों की एक साथ देखा गया. दोनों 14 मार्च को स्टाइलिस्ट एका लखानी- प्रोड्यूसर रवि भगचंदका की शादी में पहुंचे. एका और रवि लंबे समय से रिलेशनशिप में थे.

एका लखानी और रवि भगचंदका की शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को साथ में देखा जा सकता है. फैंस दोनों को एक साथ शादी में देखकर काफी खुश हुए. शादी में शामिल एक गेस्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर-दीपिका की एक झलक शेयर की.

तस्वीर में रणवीर सिंह अपनी दाढ़ी वाले लुक में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं. उन्होंने सफेद कढ़ाईदार कुर्ता और कूल सनग्लासेस पहने हुए हैं. वहीं, दीपिका प्रिंटेड पिंक आउटफिट और कुंदन ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

रणवीर और दीपिका पोज देते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @houseofbraganza)

एक लखानी और रविभगचंदका की शादी में शामिल हुए ये सेलेब्स

स्टाइलिस्ट एका लखानी और प्रोड्यूसर रवि भगचंदका की शादी में कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए. अदिति राव हैदरी अपने एक्टर पति सिद्धार्थ के साथ के साथ पहुंची. सचिन तेंदुलकर बेटी सारा तेंदुलकरा और न्यूली वेड बेटे अर्जुन और सानिया चंढोक के साथ पहुंचे. फिल्ममेकर करण जौहर भी इस खास मौके पर नजर आए.

दीपिका पादुको और रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में

बात करें वर्कफ्रंट की तो रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज के लिए तैयार है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ. फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी. वहीं, दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ अपनी अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी अहम किरदारों में हैं. यह फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज होगी.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें



Source link

Exit mobile version