Last Updated:
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म का आज यानी कि 18 मार्च को पेड प्रीव्यू है. दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों का उत्साह देखते हुए रणवीर सिंह ने आभार जताया. वो कहते हैं कि ऑडियंस के उत्साह से उनका और फिल्म की पूरी टीम का हौसला बढ़ गया है. उन्हें उम्मीद है कि दर्शक दूसरे पार्ट को भी पहले पार्ट जितना ही प्यार देंगे.

‘धुरंधर द रिवेंज’ को लेकर बज बना हुआ है.
नई दिल्ली. आदित्य धर की ‘धुरंधर’ का खुमार अभी तक दर्शकों के सिर से उतरा नहीं था कि आज डायरेक्टर की फिल्म का दूसरा पार्ट थिएटर्स में दस्तक देने जा रहा है. धुरंधर 2 का आज पेड प्रीव्यू है और कल यानी कि 19 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. पहली फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की थी जिसके बाद अब दूसरी को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले रणवीर सिंह ने फैंस का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि फैंस के बेशुमार प्यार ने ही पहली फिल्म को सफलता दिलाई.
रणवीर सिंह ने फैंस का जताया आभार
‘धुरंधर’ के गानों ने मचाया धमाल
उन्होंने फिल्म के साउंडट्रैक को इसकी आत्मा बताते हुए कहा कि इसमें हर तरह के मूड के गाने शामिल हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. रणवीर ने यह भी साझा किया कि अलग-अलग जगहों पर लोग उन्हें बताते हैं कि वे फिल्म का म्यूजिक सुन रहे हैं, जो उनके लिए बेहद खुशी की बात है.
युवा कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव को भी उन्होंने खास बताया और कहा कि इस फिल्म का म्यूजिक पहली बार लाइव सुनना उनके लिए यादगार रहा. रणवीर ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने काम से इस फ्रेंचाइजी को एक अलग पहचान दी है.
‘धुरंधर द रिवेंज’ में पहली की स्टारकास्ट नजर आने वाली है. इसके साथ ही इस बार फिल्म में कुछ नई एंट्री भी हो सकती है. इमरान हाशमी के नाम को लेकर बज है कि इमरान फिल्म में विलेन के किरदार में दिख सकते हैं. इसके साथ आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी की फिल्म में एंट्री लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं. यामी गौतम, आदित्य की पिछली फिल्म ‘उरी’ में अहम रोल में थीं.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें