Last Updated:
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक सफलता ने अब दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली को भी अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है. चर्चा है कि महेश बाबू स्टारर उनकी अगली मेगा बजट फिल्म वाराणसी अब एक नहीं, बल्कि दो पार्ट्स में रिलीज होगी. टाइम-ट्रैवल पर आधारित इस फिल्म की कहानी इतनी बड़ी है कि राजामौली इसे 3 घंटे में समेटना नहीं चाहते. ‘धुरंधर’ के टू-पार्ट फॉर्मूले की कामयाबी देख अब राजामौली भी अपनी इस 1000 करोड़ी फिल्म को बड़े कैनवास पर पेश करने का मन बना रहे हैं.
एसएस राजामौली की फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे.
नई दिल्ली. मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसमें महेश बाबू लीड रोल में नजर आंएगे. अब वाराणसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की छप्परफाड़ कमाई ने राजामौली को भी अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है. बताया जा रहा है कि राजामौली की फिल्म वाराणसी अब एक नहीं, बल्कि दो पार्ट्स में रिलीज हो सकती है.
दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म वाराणसी?
‘धुरंधर’ की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर कहानी दमदार हो, तो दर्शक दो पार्ट्स देखने के लिए भी तैयार रहते हैं. ऐसे में एसएस राजामौली अब बिना किसी जल्दबाजी के अपनी इस मेगा स्टोरी को बड़े कैनवास पर लाना चाहते हैं. दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तरह ही चर्चा है कि यह कोई सीक्वल नहीं, बल्कि एक ही फिल्म होगी जिसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा.
अफवाहों को खारिज कर चुके हैं राजामौली
वैसे एसएस राजामौली खुद इन खबरों को सिरे से खारिज कर चुके हैं. पिछले महीने ही इंटरनेशनल मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया था कि ‘वाराणसी’ को एक ही फिल्म के तौर पर प्लान किया गया है और इसका कोई दूसरा पार्ट या सीक्वल नहीं आएगा.
उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह एक स्टैंडअलोन मूवी होगी, जिसकी लंबाई 3 घंटे से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. यानी एसएस राजामौली फिलहाल अपनी पूरी कहानी को एक ही बार में बड़े पर्दे पर समेटने के मूड में हैं.
ब्लॉकस्टर साबित हुई राजामौली की ‘आरआरआर’
बताते चलें कि एसएस राजामौली की साल 2022 में आरआरआर फिल्म रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाब साबित हुई. इसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड किरदारों में नजर आए थे. अजय देवगन और आलिया भट्ट ने मूवी में कैमियो किया था. वहीं, इन दिनों राजामौली आरआरआर की मेकिंग में बिजी हैं. इसमें प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदारों में दिखेंगे.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

