Site icon Aaj Ki Baat

‘धुरंधर 2’ के इस सीन पर फिदा हुईं आलिया भट्ट, रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने जीता दिल, सक्सेस के लिए टीम को दी बधाई

‘धुरंधर 2’ के इस सीन पर फिदा हुईं आलिया भट्ट, रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने जीता दिल, सक्सेस के लिए टीम को दी बधाई


Last Updated:

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और अब आलिया भट्ट भी इसकी मुरीद हो गई हैं. आलिया ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के जसकीरत सिंह रंगी वाले अवतार की जमकर तारीफ की. उन्होंने फिल्म के एक खास सीन को शेयर करते हुए लिखा कि एक्टर और डायरेक्टर का ऐसा तालमेल वाकई जादुई है. फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरी टीम को बधाई देते हुए आलिया ने रणवीर की परफॉर्मेंस को अब तक की सबसे बेहतरीन बताया है.

ख़बरें फटाफट

आलिया भट्ट ने की ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की तारीफ.

नई दिल्ली. आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. यह मूवी उम्मीदों से कहीं ज्यादा कमाई कर रही है. फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी के किरदारों में जो जान फूंकी है, उसकी हर तरफ चर्चा है. यह सीक्वल उनके किरदार के बीते कल की परतों को खोलता है और दिखाता है कि वह पाकिस्तान में भारत के जासूस कैसे बने. फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे भी रणवीर की इस परफॉर्मेंस को उनके करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन एक्टिंग बता रहे हैं.

हाल ही में आलिया भट्ट ने भी फिल्म धुरंधर 2 देखी और रणवीर सिंह के काम की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें फिल्म की असली जान बताया. आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म से रणवीर सिंह की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनकी खूब तारीफ की है. उन्होंने लिखा, ‘जसकीरत सिंह रंगी और यह पल, बस यही सब कुछ है. जब डायरेक्टर और एक्टर एक-दूसरे की सोच के साथ पूरी तरह तालमेल में होते हैं, तो पर्दे पर ऐसा ही जादू बिखरता है.’

रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस

फोटो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे का एक्सप्रेशन साफ बता रहा है कि इस वक्त वह बहुत भावुक हैं. उनके इस सीन की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है और यूजर्स उनकी शानदार परफॉर्मेंस की जमकर सराहना कर रहे हैं. आलिया भट्ट ने आगे फिल्म की टीम को बधाई देते हुए लिखा, ‘सिनेमाघरों में इस ऐतिहासिक सफलता और शानदार कमाई के लिए धुरंधर की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई.’

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट.

‘धुरंधर 2’ ने 4 दिनों में किया 450 करोड़ का बिजनेस

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है. 18 मार्च को पेड प्रीव्यू और 19 मार्च को ऑफिशियली रिलीज के बाद फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने यह कमाल सिर्फ 4 दिनों में कर दिखाया है. चौथे दिन फिल्म ने भारत में 114 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

‘धुरंधर 2’ में दिखा जसकीरत सिंह रंगी का अतीत

फिल्म के पहले पार्ट में दिखाया गया था कि कैसे रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस बनकर पाकिस्तान के ल्यारी में अंडरवर्ल्ड और आतंकी नेटवर्क में घुसते हैं. इस सीक्वल में कहानी और भी गहरी हो जाती है, जहां उनके किरदार हमजा अली मजारी के अतीत की परतें खुलती हैं. यह फिल्म दिखाती है कि कैसे यह भारतीय जासूस अपनी जान जोखिम में डालकर पाकिस्तान में पनप रहे आतंकी मंसूबों को जड़ से खत्म करता है. इसमें संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें



Source link

Exit mobile version