Site icon Aaj Ki Baat

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले भरी उड़ान, रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय, एडवांस बुकिंग ने बनाया रिकॉर्ड

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले भरी उड़ान, रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय, एडवांस बुकिंग ने बनाया रिकॉर्ड


Last Updated:

धुरंधर 2: द रिवेंज एडवांस बुकिंग: धुरंधर 2 ने अमेरिका में एडवांस बुकिंग में नया मिलेस्टोन सेट कर दिया है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की रिलीज 19 मार्च 2026 को होने वाली है, लेकिन रिलीज से अभी दो हफ्ते बाकी हैं और यूएस में प्री-सेल्स जबरदस्त चल रही हैं.

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होगी.

नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है. 19 मार्च 2026 को ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की पहले यश की फिल्म टॉक्सिक से टक्कर थी, लेकिन टॉक्सिक ने अपनी रिलीज डेट को आगे खिसका लिया है. कुल मिलाकर अब रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब सोलो रिलीज हो रही है और रणवीर का बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

रणवीर सिंह एक बार फिर अपने दमदार किरदार हमजा उर्फ जस्किरत के रूप में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अमेरिका में एडवांस बुकिंग के मामले में शानदार शुरुआत करते हुए अपनी ही फिल्म के पहले पार्ट को पीछे छोड़ दिया है.

क्या है यूएस एडवांस बुकिंग आंकड़ा?

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ की अमेरिका में प्रीमियर नाइट के लिए 472 लोकेशन्स और 744 शोज में 14,399 टिकटों की बिक्री हो चुकी है. ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग 330,000 डॉलर (करीब 2.88 करोड़ रुपये) को पार कर गई है, जो पहले पार्ट ‘धुरंधर’ के 317,000 डॉलर के ओपनिंग डे कलेक्शन से भी ज्यादा है. प्रीमियर वीकेंड की कुल एडवांस बुकिंग 565,000 डॉलर यानी करीब 4.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है .

टॉक्सिक की पोस्टपोनमेंट से मिला फायदा

यश स्टारर ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्राउन-अप्स’ को मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते 19 मार्च से टालकर 4 जून 2026 को रिलीज किया जा रहा है. इस फैसले से ‘धुरंधर 2’ को क्लैश-फ्री रिलीज मिल गई है. हालांकि, अब 19 मार्च को पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ से टक्कर तय है.

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और अक्षय खन्ना अहम भूमिकाओं में हैं . करीब 3 घंटे 55 मिनट लंबी यह फिल्म पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाते हुए दर्शकों को एक और रोमांचक सफर पर ले जाएगी. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ट्रेलर और प्रमोशन जारी रहा तो यह बॉलीवुड का पहला क्लीन हिट 2026 बन सकता है और 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकता है.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें



Source link

Exit mobile version