Site icon Aaj Ki Baat

‘नंबर्स और सलाह आती-जाती रहती हैं’, अदा शर्मा ने सक्सेस पर कसा तंज, की ‘द केरल स्टोरी’ की कमाई पर बात

‘नंबर्स और सलाह आती-जाती रहती हैं’, अदा शर्मा ने सक्सेस पर कसा तंज, की ‘द केरल स्टोरी’ की कमाई पर बात


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा का मानना है कि उनके लिए सफलता केवल बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों या समीक्षकों की तारीफ तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनके लिए यह मायने रखता है कि वह अपने अभिनय से दर्शकों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ पा रही हैं.

‘द केरल स्टोरी’ से रातों रात स्टार बनीं अदा शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं. बहुत जल्द ही वह मनोज बाजपेयी स्टारर ‘गवर्नरः द साइलेंट सेवियर’ में नजर आएंगी. वह फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं. इस बीच उन्होंने बताया करियर के इस पड़ाव पर वह सफलता को कैसे मापती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @adah_ki_adah)

आईएएनएस के मुताबिक, अदा शर्मा ने कहा, “बॉक्स ऑफिस उस शोर मचाने वाले दोस्त की तरह है जो चिल्लाता है ‘द केरल स्टोरी ने 375 करोड़ कमाए, यह फिल्म महिला प्रधान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है’. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @adah_ki_adah)

अदा शर्मा ने आगे कहा, “निश्चित रूप से जब ऐसा होता है तो मैं बहुत शुक्रगुजार भी महसूस करती हूं, लेकिन आपके काम की आलोचनात्मक समीक्षा उस बुद्धिमान मित्र की तरह है जो ज्यादा नहीं बोलता, लेकिन जब वह तारीफ करता है तो आपको ऐसा लगता है जैसे आपने कोई परीक्षा पास कर ली है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @adah_ki_adah)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अदा शर्मा ने 2008 में हिंदी हॉरर फिल्म ‘1920’ से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने कहा,”नंबर्स और सलाह आती-जाती रहती हैं; मेरे लिए जो मायने रखता है वह यह है कि ऑडियंस सींस पर कैसी प्रतिक्रिया देती हैं, परफॉर्मेंस और डायलॉग्स को कैसे याद रखते हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @adah_ki_adah)

‘द केरल स्टोरी’ से अपार सफलता हासिल करने वाली अदा शर्मा ने बताया कि उनके फैंस आज भी ‘1920’ और ‘सनफ्लावर’ जैसी फिल्मों में उनके एक्ट्रेस के बारे में बात करते हैं. उन्होंने कहा, “मुझसे मिलने वाले बहुत से लोग मुझे बताते हैं कि ‘1920’ ने उन्हें कैसे डरा दिया, ‘सनफ्लावर’ ने उन्हें कैसे हंसाया और ‘द केरल स्टोरी’ ने उन्हें कैसे रुलाया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @adah_ki_adah)

अदा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म ‘गवर्नरः द साइलेंट सेवियर’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. खबरों के मुताबिक, यह फिल्म एस. वेंकिटरमणन से प्रेरित है, जिन्होंने भारत के 1991 के आर्थिक संकट के दौरान आरबीआई गवर्नर के रूप में कार्य किया और देश के वित्तीय बचाव काल से उनका गहरा संबंध था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @adah_ki_adah)

हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने अभी तक इन दावों की पुष्टि नहीं की है और यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि फिल्म वाकई उन्हीं पर आधारित है या नहीं. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @adah_ki_adah)

अदा शर्मा को आखिरी बार विक्रम भट्ट की फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ में देखा गया था, जो इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया के जीवन से प्रेरित है. इस फिल्म में अनुपम खेर, इश्वक सिंह, अदा शर्मा और ईशा देओल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @adah_ki_adah)



Source link

Exit mobile version