आमिर खान और माधुरी दीक्षित ने इतने साल से इंडस्ट्री में होने के बावजूद सिर्फ दो फिल्मों में काम किया. इनमें से एक सुपरहिट हुई, तो दूसरी फ्लॉप हुई. साल 1990 में आई ‘दिल’ सुपरहिट हुई. फिल्म म्युजिकल हिट रही. इस म्युजिकल हिट गाने में एक कॉलेज कैंपस सॉन्ग था, जो उन दिनों कॉलेज में पढ़ने वालों के बीच पॉपुलर रहा. इस गाने नाम ‘खंभे जैसी खड़ी है’ है. गाने में माधुरी नखरे दिखाती हैं, जबकि आमिर नाचते हुए उन्हें चिढ़ाते हैं. इस गाने को उदित नारायण ने गाया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।