Site icon Aaj Ki Baat

नजरअंदाजी या मजबूरी? ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के ट्रेलर विवाद पर सुधीर पांडे का बयान, जीता दिल

नजरअंदाजी या मजबूरी? ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के ट्रेलर विवाद पर सुधीर पांडे का बयान, जीता दिल


Last Updated:

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का एक वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेता अविनाश तिवारी को सीनियर कलाकार सुधीर पांडे को नजरअंदाज करने के लिए ट्रोल किया जा रहा था. अविनाश द्वारा पूछे जाने पर सुधीर पांडे ने खुद सफाी दी है. उन्होंने बताया कि वह अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़कर आए थे और उन्हें काम पर जल्द वापस लौटना था, इसलिए वे तुरंत वहां से निकल गए. सुधीर पांडे के इस जवाब ने ट्रोलिंग पर लगाम लगा दी और साफ किया कि उनके बीच कोई अनबन नहीं थी.

ख़बरें फटाफट

सुधीर पांडे ने बताई इवेंट छोड़ने की वजह.

नई दिल्ली: मुंबई में हाल में फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ, लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म से ज्यादा एक वीडियो की चर्चा होने लगी. हुआ ये कि एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें लीड एक्टर अविनाश तिवारी मीडिया से बात करने में बिजी थे और इसी दौरान फिल्म के सीनियर एक्टर सुधीर पांडे स्टेज के पीछे से अकेले जाते हुए दिखे. इसे देखकर कई लोग भड़क गए और अविनाश को ट्रोल करना शुरू कर दिया कि उन्होंने अपने सीनियर का सम्मान नहीं किया और उन्हें रोका क्यों नहीं. एक फैन ने तो सीधे अविनाश को टैग करके पूछ लिया कि भाई, आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी, आपने सर को रोका क्यों नहीं?

मामला बढ़ता देख अविनाश तिवारी ने चुप्पी तोड़ी और सीधे सुधीर पांडे सर से ही जवाब मांग लिया. उन्होंने सुधीर जी को टैग करते हुए लिखा कि सर, अब आप ही बताइए कि असल बात क्या थी. सुधीर पांडे ने भी बड़े प्यार से स्थिति साफ की और बताया कि इसमें अविनाश की कोई गलती नहीं थी. उन्होंने खुलासा किया कि वो अपनी एक दूसरी फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़कर ट्रेलर लॉन्च के लिए आए थे. उन्हें अपनी शूटिंग पर वापस लौटने की बहुत जल्दी थी, इसलिए जैसे ही उनका काम खत्म हुआ, वो बिना किसी को बताए वहां से तुरंत निकल गए.

सुधीर पांडे ने फैंस का जताया आभार
सुधीर पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्हें ट्रेलर लॉन्च के बाद जो प्यार मिल रहा है, उससे वो बहुत खुश हैं. उन्होंने साफ किया कि जितने भी कमेंट्स वो पढ़ रहे हैं, उनसे उन्हें नई एनर्जी मिल रही है. इस स्पष्टीकरण के बाद अविनाश तिवारी के खिलाफ हो रही ट्रोलिंग पर भी लगाम लग गई है. सुधीर ने बड़े ही सलीके से साफ कर दिया कि सेट की मजबूरियों की वजह से वो जल्दी निकले थे, न कि किसी अनबन या नजरअंदाजी की वजह से.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Exit mobile version