नवरात्रि का व्रत खोलते वक्त खाएं ये 5 फूड्स, पूड़ी-पकौड़ी से दूर रहें, वरना बिगड़ जाएगी तबीयत

नवरात्रि का व्रत खोलते वक्त खाएं ये 5 फूड्स, पूड़ी-पकौड़ी से दूर रहें, वरना बिगड़ जाएगी तबीयत


Last Updated:

Right Way to Break Fast: नवरात्रि के 9 दिनों के व्रत के बाद कई लोग अचानक तला-भुना खाना खा लेते हैं, जिससे उनका पाचन तंत्र बिगड़ जाता है और एसिडिटी की समस्या होने लगती है. डाइटिशियन कामिनी सिन्हा के अनुसार व्रत खोलने के लिए नारियल पानी, ताजा फल, दही और मूंग दाल की खिचड़ी जैसे हल्के फूड्स खाने चाहिए. ये फूड्स शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं और उपवास से मिले डिटॉक्सिफिकेशन के फायदे भी बनाए रखते हैं.

नवरात्रि का व्रत खोलते वक्त खाएं ये 5 फूड्स, पूड़ी-पकौड़ी से दूर रहें, वरना...Zoom

नौ दिनों का व्रत खोलते वक्त हल्की चीजों का सेवन करना चाहिए. (Image- AI)

Foods to Eat After Navratri Fast: चैत्र नवरात्रि का आज आठवां दिन है और लोग मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं. शुक्रवार को नवमी के दिन लोग कन्या पूजन के बाद अपने 9 दिन का व्रत खोल लेंगे. नवरात्रि में बड़ी संख्या में लोग 9 दिनों तक व्रत रखकर पूजा-अर्चना करते हैं. लगातार 9 दिनों तक बेहद हल्का खाना खाने के बाद जब लोग व्रत खोलते हैं, तो अक्सर पूड़ी-कचौड़ी खा लेते हैं. इससे पाचन तंत्र पर अचानक दबाव पड़ता है. लंबे समय तक खाली पेट रहने या फलाहार करने के बाद मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है. ऐसे में गलत खान-पान एसिडिटी, ब्लोटिंग और पेट दर्द का कारण बन सकता है. व्रत खोलते समय ऐसी चीजें खानी चाहिए, जो एनर्जी भी दें और पेट के लिए हल्की भी हों.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि व्रत खोलने के लिए नारियल पानी सबसे अच्छा विकल्प है. नौ दिनों के उपवास के बाद शरीर को हाइड्रेशन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर की थकान मिटाता है. नारियल पानी न मिले, तो गुनगुने पानी में नींबू और थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और पाचन तंत्र सक्रिय हो जाता है. व्रत खोलने के बाद पपीता, सेब या अनार जैसे फल खाना बेहतर होता है. पपीते में मौजूद एंजाइम्स पाचन में सुधार करते हैं. इसके साथ एक कटोरी ताजा दही या छाछ लेना भी बेहद फायदेमंद है. दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जो पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जिससे बाद में खाया गया खाना आसानी से पच जाता है और एसिडिटी की समस्या नहीं होती.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डाइटिशियन ने बताया कि व्रत खोलने के बाद आप फल खाएं और फिर पूड़ी-कचौड़ी के बजाय मूंग दाल की पतली खिचड़ी या ओट्स का विकल्प चुनें. मूंग दाल पचने में सबसे हल्की और प्रोटीन से भरपूर होती है. इसमें हल्की हल्दी और जीरे का तड़का लगाने से यह पेट के लिए दवा की तरह काम करती है. यह धीरे-धीरे आपके पाचन तंत्र को सामान्य अनाज के लिए तैयार करती है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखती है. नवरात्रि के व्रत के बाद भीगे हुए बादाम या अखरोट का सेवन ओमेगा-3 और हेल्दी फैट प्रदान करता है. ये सूक्ष्म पोषक तत्व मस्तिष्क को सतर्क करते हैं और आपको ओवरईटिंग से बचाते हैं.

एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप नवरात्रि के व्रत के बाद कुछ अलग खाना चाहते हैं, तो मिक्स वेजिटेबल सूप या उबली हुई सब्जियां जैसे लौकी, कद्दू या गाजर खा सकते हैं. इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी कम होती है. उबली हुई सब्जियों में हल्का सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाकर खाने से स्वाद भी मिलता है और शरीर को जरूरी विटामिन्स भी. यह भारीपन महसूस कराए बिना आपके पेट को तृप्त करता है. इसके अलावा व्रत खोलने के बाद कम से कम 24 घंटे तक ज्यादा तेल, घी, मैदा और मिर्च-मसाले से परहेज करें. एक साथ ज्यादा खाना खाने के बजाय छोटे-छोटे अंतराल पर खाएं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *