Site icon Aaj Ki Baat

नौतपा कल से हो रहा शुरू, 9 दिनों तक संभलकर खाएं-पिएं, न करें इन गर्म तासीर वाले फूड्स का सेवन वरना…

नौतपा कल से हो रहा शुरू, 9 दिनों तक संभलकर खाएं-पिएं, न करें इन गर्म तासीर वाले फूड्स का सेवन वरना…


Foods to Avoid During Nautapa: नौतपा कल से शुरू होने वाला है. 25 मई से लेकर 2 जून तक पूरे 9 दिनों तक नौतपा रहेगा. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि नौतपा (Nautapa) में प्रचंड गर्मी पड़ती है और कई जगहों का पारा तो 50 डिग्री सेल्सियस से लेकर 55 डिग्री तक पहुंच सकता है. ये पूरे नौ दिन सेहत के लिए बेहद घातक हो सकते हैं. इस दौरान सूरज पृथ्वी के नजदीक आ जाता है. जेठ के महीने में पड़ने वाले नौतपे में आपका शरीर गर्मी से तपने लगता है. हीट वेव, गर्म हवा के थपेड़े, लू, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं. ऐसे में इन दिनों आपको घर से बाहर निकलने के दौरान काफी सावधानियां बरतनी होंगी. साथ ही खानपान का विशेष ख्याल रखना होगा. लोग अनजाने में उन चीजों का भी गर्मी में सेवन करते हैं, जो तासीर में गर्म होते हैं. ये फूड्स शरीर की गर्मी को और बढ़ा सकते हैं, जिससे सेहत खराब हो सकती है. जानिए, नौतपा के दौरान खासकर कौन-कौन सी चीजों के सेवन से परहेज (Foods to Avoid During Nautapa) करना चाहिए.

नौतपा में न खाएं ये गर्म तासीर वाले फूड्स

-नौतपा के समय अधिक तेल-मसालेदार वाला खाना खाने से बचें. गरम मसाला, मिर्च पाउडर सभी तासीर में गर्म ही होते हैं, ऐसे में स्पाइसी फूड पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है. शरीर में गर्मी बढ़ सकती है. इससे पसीना ज्यादा आएगा. शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो सकता है. स्पाइसी और ऑयली फूड के सेवन से पेट में जलन, एसिडिटी, शरीर में गर्मी बढ़ना, बेचैनी महसूस होना शुरू हो सकता है. जितना हो सके बाहर का समोसा, कचौड़ी, पकौड़े, फास्ट फूड जैसे तले-भुने खाद्य पदार्थ ना खाएं. ये पाचन पर असर डालते हैं. शरीर में भारीपन बढ़ाते हैं.

-ज्यादा चाय और कॉफी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि ये भी शरीर में गर्मी बढ़ाती हैं. इनमें कैफीन होता है और ये शरीर में पानी की कमी का कारण बन सकता है. इससे डिहाइड्रेशन, गर्मी की समस्या बढ़ सकती है.

-बहुत अधिक लाल मांस या रेड मीट, हाई प्रोटीन फूड्स के सेवन से परहेज करें, क्योंकि ये जल्दी नहीं पचते हैं. शरीर का टेम्परेचर बढ़ सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-कुछ लोग घर में आते ही फ्रिज में पड़े कोल्ड ड्रिंक्स निकालकर गटागट पी जाते हैं. ये हाई शुगरी ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स शरीर को गर्मी में ठंडक पहुंचाते हैं, लेकिन इनके अधिक सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है.

-ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन सीमित मात्रा में ही करें. बादाम, काजू, अखरोट की तासीर गर्म होती है. नौतपा में इन्हें सीमित मात्रा में खाएं.

-शराब और स्मोकिंग काफी लोग करते हैं, लेकिन हो सके तो गर्मियों के दिनों में इसका भी सेवन लीमिट में करें. इनके अधिक सेवन से शरीर में पानी की कमी बढ़ सकती है. हीट स्ट्रोक का जोखिम बढ़ा सकते हैं.

नौतपा में क्या खाना चाहिए?

ठंडी तासीर वाली चीजें खाएं जैसे-
खीरा
तरबूज
लौकी
नारियल पानी
छाछ
नींबू पानी
दही
हरी सब्जियां, मौसमी फल

नौतपा में कौन से फल और सब्जियां नहीं खाएं
नौतपा के दौरान गर्म तासीर वाली सब्जियां और फलों के सेवन से परहेज करना चाहिए. इनके ज्यादा सेवन से शरीर का तापमान बढ़ सकता है. गर्मी से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं.

नौतपा में ये फल खाएं कम
-फलों का राजा आम का इंतजार गर्मियों के मौसम में सभी को रहता है, लेकिन इसे एक दिन में एक या दो से अधिक नहीं खाना चाहिए, क्योंकि ये तासीर में गर्म होता है. अधिक खाने से शरीर में गर्मी, मुंह में छाले, पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं.

-इसके अलावा आप लीची, कटहल भी न खाएं, क्योंकि शरीर में गर्मी को बढ़ा देंगे. खाली पेट अधिक लीची के सेवन से बचना चाहिए. कटहल भारी होता है, इसे अधिक खा लेने से पेट में भारीपन, कैस, अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

नौतपा में ये सब्जियां कम खाएं
-आपको बैंगन पसंद है तो 9 दिनों तक इससे दूर बना लें. नौतपा में आप अधिक बैंगन खाएंगे तो शरीर में गर्मी बढ़ सकती है. बैंगन की तासीर गर्म होती है. साथ ही लहसुन, अदरक, हरी मिर्च का सेवन भी कम करें. भोजन में भी कम ही डालें, इन सभी चीजों की तासीर गर्म होती है. ये पेट में गर्मी, जलन, अपच की समस्या बढ़ा सकते हैं.

नौतपा में क्या खाना है हेल्दी?

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी में ठंडी तासीर और पानी से भरपूर चीजें खूब खाएं. इसमें तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा, तुरई, लौकी, कद्दू, टिंडा, छाछ, लस्सी, नींबू पानी, शिकंजी, गन्ने का रस, बेल शरबत, नारियल पानी आदि भरपूर मात्रा में पिएं.



Source link

Exit mobile version