Site icon Aaj Ki Baat

न्यू फीचर्स; नए अपडेट्स में रोलआउट होगा:वॉट्सएप पर बिजनेस चैट्स के लिए अलग से इनबॉक्स होगा

न्यू फीचर्स; नए अपडेट्स में रोलआउट होगा:वॉट्सएप पर बिजनेस चैट्स के लिए अलग से इनबॉक्स होगा




वॉट्सएप में यूं तो विज्ञापन नहीं आते है, लेकिन कई बार कंपनियों के ऑफर्स और मैसेज परेशान करते हैं। अब इस समस्या को कम करने के लिए मेटा एक नया फीचर लाने की तैयारी में है, जो वॉट्सएप पर बिजनेस मैसेजेस को ऑटोमैटिक अलग सेक्शन में कर देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सएप एक ऐसा सिस्टम बना रहा है जो बिजनेस अकाउंट्स के मैसेज को पहचान लेगा और उन्हें मेन चैट से हटाकर अलग सेक्शन में डाल देगा, यानी आपका पर्सनल चैट इनबॉक्स साफ रहेगा। ऑटोमेटेड मैसेज पर लागू होगा यह फीचर कोई बिजनेस मैसेज आने के बाद करीब 24 घंटे में वह अपने आप अलग लिस्ट में शिफ्ट हो सकता है। यह फीचर खासतौर पर उन मैसेजेस पर लागू होगा जो ऑटोमेटेड होते हैं, जैसे ऑफर, प्रमोशन या अपडेट। दोस्तों और फैमिली के मैसेज अलग और मार्केटिंग मैसेज अलग होंगे। वॉट्सएप पर तीन नए अपडेट्स भी आ रहे – वॉट्सएप हाल में कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। जैसे- – यूजरनेम फीचर: बिना नंबर शेयर किए चैट कर सकेंगे यूजर्स। – नाइज कैंसिलेशन: कॉल में बैकग्राउंड शोर कम कर सकेंगे। – चैट प्राइवेसी अपडेट्स: इससे सुरक्षा पर फोकस बढ़ेगा। फीचर कब आएगा? फीचर अभी डेवलपमेंट में है। बीटा टेस्टिंग में भी उपलब्ध नहीं है। वॉट्सएप के आने वाले अपडेट में इसे रोलआउट किया जा सकता है।



Source link

Exit mobile version