Site icon Aaj Ki Baat

‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना आउट, शादी वाले सीजन का नया एंथम बना ‘रूप दी रानी’, हुक स्टेप हुआ वायरल

‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना आउट, शादी वाले सीजन का नया एंथम बना ‘रूप दी रानी’, हुक स्टेप हुआ वायरल


 

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज हो गया है. टी-सीरीज और बीआर स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह हाई-एनर्जी देसी ट्रैक गुरु रंधावा और हीर ने मिलकर गाया है. तनिष्क बागची के संगीत और इंदीवार के बोलों से सजा यह गाना शादी-बारात की फुर्तीली छवि पेश करता है. गाने की धुन बेहद कैची है, जिस पर आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह खूब ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. बोस्को-लेस्ली मार्टिस ने इस गाने की कोरियोग्राफी की है, जो एक मस्ती भरा हुक स्टेप लेकर आया है. फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ मुदस्सर आजिज के निर्देशन में बन रही है. इसका निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है.फिल्म 15 मई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. पहले गाने ने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version