पानी में उबालकर पिएं ये हरे बीज, कब्ज-गैस से मिलेगी राहत, शरीर की गर्मी रहेगी दूर

पानी में उबालकर पिएं ये हरे बीज, कब्ज-गैस से मिलेगी राहत, शरीर की गर्मी रहेगी दूर


Last Updated:

Fennel Drink Health Benefits: सौंफ का पानी गर्मी के मौसम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है. रोजाना सेवन से बॉडी में ठंडक बनी रहती है. साथ ही गर्मी के कारण होने वाली डाइजेशन प्रॉब्लम जैसे गैस, कब्ज, ब्लॉटिंग में भी मददगार साबित होता है. इन बीजों को आप सीधे खा भी सकते हैं और इसका पानी तैयार करके भी पी सकते हैं,

ख़बरें फटाफट

पानी में उबालकर पिएं ये हरे बीज, कब्ज-गैस से मिलेगी राहत, शरीर की गर्मी रहेगी Zoom

गर्मियों के आते ही पेट में गर्मी, गैस, सूजन और अपच जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. लेकिन इससे राहत के लिए हर बार दवा लेने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि रसोई में मौजूद सौंफ एक आसान और असरदार घरेलू उपाय है. आयुर्वेद के अनुसार, सौंफ शरीर के पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करती है. रोजाना एक चम्मच सौंफ खाने से पेट ठंडा रहता है और कई परेशानियों से राहत मिलती है.

खाना खाने के बाद सौंफ चबाने या सौंफ का पानी पीने से गैस और सूजन कम होती है. यह पाचन को बेहतर बनाती है और अपच की समस्या दूर करती है. खासकर गर्मियों में जब भारी खाना खाने से पेट भारी लगता है, तब सौंफ बहुत फायदेमंद होती है.

सौंफ का पानी के फायदे

सौंफ की चाय भी काफी लाभदायक है. यह ऑफिस की थकान दूर करती है और पीरियड्स के दौरान पेट दर्द और सूजन में आराम देती है. इसका स्वाद हल्का मीठा होता है, जिससे इसे पीना आसान और अच्छा लगता है. सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और दर्द कम करने वाले गुण होते हैं. यह पेट दर्द, कब्ज, गैस और सूजन जैसी समस्याओं में राहत देती है. साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर आंतों को सही तरीके से काम करने में मदद करती है. लंबे समय से पेट की समस्या वाले लोगों के लिए भी यह उपयोगी है.

कैसे तैयार करें सौंफ का पानी
सौंफ की चाय बनाना बहुत आसान है. एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी में 5 से 10 मिनट तक उबालें, फिर छानकर पी लें. स्वाद के लिए इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं. इसे खाना खाने के बाद पीना ज्यादा फायदेमंद होता है. इसके अलावा सौंफ को मिश्री के साथ चबाना या सौंफ का शरबत पीना भी शरीर को ठंडक देता है.

इस बात का ध्यान रखें
अगर आप रोज एक चम्मच सौंफ खाने की आदत डालते हैं, तो गर्मियों में पेट की गर्मी और पाचन की समस्याएं काफी हद तक कम हो सकती हैं. बस ध्यान रखें कि इसका सेवन ज्यादा मात्रा में न करें और गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह से ही इसका उपयोग करें.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *