Last Updated:
इन दिनों फिल्मों में एक्शन का खुमार है. हर तरफ हाई ऑक्टेन, हाई वोल्टेज एक्शन फिल्में बन रही हैं. ऐसे में अगर आप सादगी के मुरीद हैं तो कुछ ऐसी वेब सीरीज का नाम बताने जा रहे हैं जिनमें न मारधाड़, न कोई एक्शन, न खून- खराबा है. आम आदमी के आम जीवन के सादगी भरी कहानी कहने वाले इन शोज की रेटिंग भी धांसू है.
वेब सीरीज का जिक्र होने से जहन में सबसे पहले टीवीएफ का नाम आता है. टीवीएफ (द वायरल फीवर) वेब सीरीज की दुनिया में ऐसी क्रांति लाई कि कंटेंट को देखने और परोसने का तरीका पूरी तरह से बदल गया. ये 8 वेब सीरीज इस बात का सबूत हैं कि अगर आपकी कहानी में दम है तो एक्शन और भारी-भरकम बजट के बिना भी शोज बनाए जा सकते हैं.
पिचर्स: पिचर्स को भारतीय वेब कंटेंट की सबसे चर्चित और कल्ट सीरीज में गिना जाता है. इसकी कहानी चार युवा प्रोफेशनल्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सुरक्षित और अच्छी नौकरियां छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू करने का जोखिम उठाते हैं. यह सीरीज भारत में बिजनेस की असली चुनौतियों को दिखाती है, जहां सपनों के साथ संघर्ष, आर्थिक दबाव और अनिश्चितता भी साथ चलती है. हल्के-फुल्के ह्यूमर और रियलिस्टिक अंदाज के जरिए यह कहानी युवाओं के सपनों और उनके जुनून को बेहद प्रभावशाली तरीके से सामने लाती है. इस शानदार शो की रेटिंग है 9.1 है.
पंचायत: एक्टर जीतेंद्र, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव के शो पंचायत का नाम वेब सीरीज की दुनिया में अमर हो गया है. 4 सीजन वाले इस शो की गिनती अब क्लासिक में होने लगी है. फुलेरा गांव की सादगी भरी कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इसमें कॉमेडी के साथ-साथ ह्यूमन इमोशन्स को बखूबी दर्शाया गया है. पंचायत की आईएमडीबी रेटिंग 9 है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कोटा फैक्ट्री: ब्लैक एंड व्हाइट में शूट की गई यह सीरीज कोटा के स्टूडेंट की उस दुनिया को दिखाती है, जहां वो IIT-JEE की तैयारी करते हैं. इस सीरीज से क्लास 10-11-12 के बच्चों ने काफी रिलेट किया था. इस सीरीज को काफी सराहा गया था. इसकी रेटिंग भी 9 है.
गुल्लक: मिश्रा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती यह सीरीज नॉर्थ इंडियन मिडिल क्लास की कहानी है. इस कहानी से हर मिडिल क्लास परिवार ने खूब रिलेट किया था. ‘गुल्लक’ जिंदगी की ‘छोटी बचतों’ का जश्न मनाती है. सीरीज सिर्फ पैसे की नहीं, बल्कि उन छोटे-छोटे कीमती पलों की, जो परिवार में नोकझोंक और प्यार के साथ बीतते हैं. इस शो की रेटिंग 9.1 है.
एस्पिरेंट्स: कोटा फैक्ट्री के जरिए जहां आईआईटी-जेईई के स्टूडेंट्स के संघर्ष को दिखाया गया था. वहीं एस्पिरेंट्स के जरिए टीवीएफ ने आईएएस की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की जिंदगी की झलक पेश की. इस वेब सीरीज की रेटिंग 9.1 है.
ये मेरी फैमिली: दर्शकों को 1998 की गर्मियों में ले जाने वाली यह सीरीज एक 12 साल के लड़के की नजरों से दिखाई गई है. यह इंटरनेट से पहले के बचपन की असली झलक दिखाती है, जिसमें स्कूल की क्रश, सख्त मां और परिवार का जादू शामिल है.
परमानेंट रूममेट्स: ‘परमानेंट रूममेट्स’ उस वक्त आई थी जब भारत में वेब सीरीज का इतना चलन नहीं था. टीवीएफ की इस वेब सीरीज को ज्यादातर लोगों ने यूट्यूब पर फ्री में देखा होगा. यह कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तीन साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बाद अब शादी जैसे बड़े फैसले का सामना कर रहा है. हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में यह सीरीज रिश्तों, कमिटमेंट और मॉडर्न लव को दिखाती है, जहां कहानी बेहद ईमानदार लगती है और बिना ज्यादा ड्रामा के दर्शकों से सीधे जुड़ जाती है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है.
सपने Vs एवरीवन: यह दमदार और हाई-स्टेक्स ड्रामा दो महत्वाकांक्षी लोगों की कहानी है, जो अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं और अपने सपनों के लिए प्रतिस्पर्धी दुनिया में संघर्ष करते हैं. यह ईमानदारी, सफलता की कीमत और जीत के लिए जरूरी जुनून को गहराई से दिखाता है. इस धांसू शो की रेटिंग 9.2 है.

