एक्टर पीयूष मिश्रा ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगैंडा कहे जाने के दावों को खारिज किया और इसे वास्तविक सिनेमा बताया। दिल्ली में आयोजित फिल्म महोत्सव के दौरान पीयूष मिश्रा ने ‘धुरंधर द रिवेंज’ पर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा कि सिनेमा और प्रोपेगैंडा के बीच एक पतली रेखा होती है। धुरंधर उन्हें बहुत पसंद आई। उन्होंने कहा कि फिल्म का स्क्रीनप्ले बहुत मजबूत है और इसे केवल प्रोपेगैंडा कहना सही नहीं है। वहीं बोमन ईरानी ने फिल्म को लेकर कहा कि उन्होंने अभी तक इसे नहीं देखा है, लेकिन इसकी चर्चा हर जगह हो रही है। उनके अनुसार, “सक्सेस को सेलिब्रेट किया जाना चाहिए।” आशीष विद्यार्थी ने आदित्य धर की तारीफ की शुक्रवार को दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFD) में शामिल हुए आशीष विद्यार्थी ने कहा कि आदित्य धर और फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की। उन्होंने कहा, “फिल्म शानदार कमाई कर रही है और सबसे खास बात यह है कि धुरंधर ने फिल्ममेकिंग को एक नए लेवल पर पहुंचाया है। यह सेलिब्रेट करने वाली बात है। मेरे लिए सबसे मोटिवेशनल यह है कि इतने सालों की मेहनत के बाद आदित्य धर इस मुकाम तक पहुंचे हैं, उन्हें सलाम। बहुत शानदार।” उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। बता दें कि कई फिल्मी हस्तियों ने ‘धुरंधर 2’ की तारीफ की है, जिसमें रजनीकांत, अल्लू अर्जुन, राम चरण, आलिया भट्ट और महेश बाबू शामिल हैं। वहीं एक्ट्रेस रम्या समेत कुछ लोग इसे प्रोपेगैंडा फिल्म भी बता रहे हैं।
Source link
