Last Updated:
Mamta Kulkarni Life Story : 90 के दशक में कई नए एक्ट्रेस-एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एंट्री ली. 7-8 साल में ही बॉलीवुड में अपना नाम कमाया. करण-अर्जुन जैसी सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म दी. प्यार के लिए सबकुछ दांव पर लगा दिया. प्यार भी अपने ‘भाई’ से ही किया. दुनिया में सबके सामने जिसे ‘भाई’ बताया, वही प्रेमी निकला. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की. तमिल फिल्म से 1991 में अपना करियर शुरू किया. 1992 में राजकुमार-नाना पाटेकर की फिल्म ‘तिरंगा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. एक्ट्रेस एक बार फिर से विवादों में है. साध्वी का चोला उतारकर अब ग्लैमरस लाइफ जीने पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने इस पर सफाई भी दी है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है. अपनी मां के सपने को पूरा करने के लिए वो बॉलीवुड में आई थीं. ममता कुलकर्णी ने अपने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था. एक्ट्रेस ने बताया था, ‘मेरी मां अपनी सहेलियों के साथ हांगकांग गई थी. वहां से कैमरा लेकर आई थीं. उन्होंने मुझसे कुछ पोज देने के लिए कहा. मेरे पोज उन्हें अच्छे लगे. उनकी दिली इच्छा थी कि मैं बॉलीवुड में करियर बनाऊं. इस तरह से मैं अपनी मां के चलते बॉलीवुड में आई.’
ममता कुलकर्णी ने ‘तिरंगा’ (1992) फिल्म में अपनी अदाओं का जलवा ऐसा बिखेरा कि प्रोड्यूसर-डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए बेताब हो उठे. एक्ट्रेस ने आशिक आवारा (1993), करण-अर्जुन (1995), आंदोलन, सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995), नसीब, छुपा रुस्तम, चाइना गेट, क्रांतिवीर, बेताज बादशाह और बाजी जैसी फिल्मों में काम किया. खूब नाम कमाया. करियर के पीक पर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से रातोंरात दूरी बना ली. इसके पीछे की वजह चौंकाने वाली थी.
दरअसल, ममता कुलकर्णी को ड्रग्स माफिया विजय उर्फ विक्की गोस्वामी से प्यार हो गया था. विकी अहमदाबाद के पालडी इलाके का रहने वाला था. विक्की कभी अहमदाबाद में अवैध शराब बेचता था. उसके पास खुद का जेट विमान-होटल चेन थी. विक्की गुजरात के रिटायर्ड डीएसपी आनंदगिरी गोस्वामी का बेटा था. ममता कुलकर्णी के पिता भी कमिश्नर थे. दुबई की पुलिस ने 1997 में ड्रग्स रखने के आरोप में विक्की को अरेस्ट किया था. उसे 25 साल की सजा सुनाई गई थी. मुस्लिम धर्म स्वीकार करने के चलते वह 5 सालों में ही बरी हो गया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सबसे दिलचस्प बात यह है कि ममता कुलकर्णी ने विकी गोस्वामी को कभी अपना भाई तो कभी अपना प्रेमी बताया. कभी खुद को कुंआरी बताया तो कभी दावा कि विकी ही उसका पति है. कभी यह भी कहा कि विकी के साथ उन्होंने 15 साल गुजारे हैं. ममता ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मैं बॉलीवुड की 40 फिल्में छोड़कर निकली थी. मेरे पिता कमिश्नर थे. मेरे पास पहले से ही दो गाड़ियां थीं. बहुत ऊंचे मुकाम पर थी. मेरे 10 स्टाफ थे, 2 ड्राइवर, 2 गाड़ियां, 2 नौकर, 3 फ्लैट्स थे. मैंने पूरे विश्व में 50 कंसर्ट किए हैं. जब मैं दुबई में थी तो मेरा भाई, तब वो जेल में था. उसने मुझे एक गाड़ी दी थी और ड्राइवर दिया था. मेरे भाई विक्की ने यह सब दिया था.’
ममता ने टीवी से लेकर मीडिया में तरह-तरह के बयान दिए. कभी अध्यात्म को बॉलीवुड छोड़ने की वजह बताई तो कभी विकी के प्यार की वजह बताया. यूट्यूब में दिए एक इंटरव्यू में बताया था, ‘हां यह सच है कि मेरे जीवन में आदमी की एंट्री हुई थी. यह बात 1996 की है. मेरे विकी गोस्वामी से पहली मुलाकत दुबई में हुई थी. मेरी मुलाकात के चार-पांच माह बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वो दुबई जेल में था. मैं उससे मिलने जाया करती थी. यह बात 1997 की है.’
विकी गोस्वामी से ब्रेकअप क्यों हुआ, इस पर ममता कुलकर्णी ने कहा था, ‘मुझे 2012 में हिरासत में लिया गया. विकी भी जेल से बाहर आया. फिर वह केन्या चला गया. मैं 2012 में इलाहाबाद कुंभ में हिस्सा लेने के लिए 10 दिन गई थी. फिर मैं उससे मिलने गई. वो जेल में 5 साल रहा. मैंने उसके साथ 15 साल गुजारे हैं. मेरे मन में अध्यात्म जागा. मैंने नई राह चुनी तो विकी का साथ छोड़ दिया.’
ममता कुलकर्णी की लाइफ में सबसे बड़ा मोड़ 2025 में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान आया. एक्ट्रेस जब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं तो हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने अपना नाम बदलकर यमाई ममता नंद गिरी कर लिया. हालांकि 17 दिन बाद ही यह पद वापस ले लिया गया. भारी विवाद, देशद्रोही गतिविधियों के आरोपों और संतों के कड़े विरोध के बीच किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास ने उन्हें पद से हटाया. ममता ने दावा किया कि उन्होंने 25 साल तपस्या की है.
महाकुंभ में भगवा वस्त्र पहनकर संन्यासी जीवन अपनाने अपनाने का दावा करने वालीं ममता कुलकर्णी ने टीवी शो में कमबैक किया. फिर वो गोवा घूमने चली गईं. भगवा चोला उतारकर मॉर्डन कपड़ों पहन लिए. बदले अंदाज को देख फैंस भी हैरान रह गए. कुछ फैंस ने ट्रोल भी किया. एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया, जहां वो दोस्तों के साथ बैठी नजर आईं. टेबल पर बीयर से भरा मग भी दिखा. उन्होंने अपने एक अन्य वीडियो में गोवा वेकेशन का बचाव भी किया.

